फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The scope of surveillance has been increased to locate the lame tigress

Pilibhit News: लंगड़ी बाघिन का पता लगाने के लिए निगरानी का दायरा बढ़ाया

Sun, 11 May 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 11 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The scope of surveillance has been increased to locate the lame tigress
लंगड़ी बा​घिन। वीडियो ग्रैब - फोटो : हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते सीओ सिटी दीपक दुबे। स्रोत: पुलिस
पीलीभीत। महोफ रेंज की लंगड़ी बाघिन का छह मई के बाद से पता नहीं लग सका। निगरानी में जुटी टीमें संसाधनों की मदद से उसकी खोज में जुटी हैं। शुक्रवार को अपर पीसीसीएफ के निर्देश के बाद निगरानी के दायरे को बढ़ाया गया है। जंगल के दूसरे हिस्से में भी कैमरे लगाए गए हैं। हालांकि शनिवार देर शाम तक उसकी कोई मौजूदगी दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में तीन मई को लंगड़ाकर चलने वाली बाघिन का वीडियो सामने आया था। इसके बाद विभाग की टीम ने निगरानी शुरू कर दी थी। करीब 14 कैमरों को लगाने के साथ हाथियों और रेस्क्यू ट्रैक्टर से भी उसकी खोजबीन शुरू की गई। स्थिति देख बाघिन को रेस्क्यू करने की अनुमति भी ले ली गई। इसके बाद छह मई को कुछ देर चहलकदमी देखे जाने के बाद बाघिन फिर लापता हो गई।
विज्ञापन

विभागीय टीम उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को अपर पीसीसीएफ प्रोजेक्ट टाइगर ललित कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को परखा था। जानकारी जुटाने के साथ जरूरी निर्देश भी दिए थे। इसके बाद अफसरों ने निगरानी का दायरा बढ़ा दिया। जंगल के दूसरे हिस्से में भी निगरानी शुरू की गई है। इसके साथ ड्रोन की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी गई। अफसरों का दावा है कि दिन के अलावा रात में भी टीम क्षेत्र में निगरानी में जुटी है। हालांकि शनिवार देर शाम तक बाघिन की कोई चहलकदमी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 कैमरे और तीन ड्रोन के अलावा अन्य संसाधनों की मदद से नजर
डीएफओ भरत कुमार डीके के अनुसार बाघिन की निगरानी का दायरा बढ़ा दिया गया है। बाघिन के एरिया बदलने की संभावना जताते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब कुल 30 कैमरे और तीन ड्रोन के अलावा अन्य संसाधनों की मदद से उसपर नजर रखी जा रही है। टीम अलर्ट मोड पर हैं। मौजूदगी दिखाई देने के बाद बाघिन को रेस्क्यू करने पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed