फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The ruckus on Holi caused harm to health

Pilibhit News: होली पर हुड़दंग ने सेहत को पहुंचाया नुकसान

Sun, 16 Mar 2025 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The ruckus on Holi caused harm to health
शहर के जिला चिकित्सालय की ओपीडी में बैठे लोग।संवाद
पीलीभीत। होली के हुड़दंग ने लोगों को बीमारी की चपेट में लिया है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में आंख व त्वचा से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही। जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक 675 मरीजों को देखा। इसके अलावा पुराने पर्चे के मरीज भी उपचार को पहुंचे है।
विज्ञापन

होली पर्व के चलते शुक्रवार को जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों को उपचार दिया गया। जबकि ओपीडी नहीं हो सकी। शनिवार को दोपहर 12 बजे तक ओपीडी होने के कारण करीब 675 नए पर्चे बने। अधिकांश मरीज त्वचा रोग कक्ष में पहुंचे। होली के रंगों में लोगों को चेहरे पर खुजली, जलन, दाने निकलना आदि समस्या से पीड़ित पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं नेत्र कक्ष में भी लोगों की भीड़ दिखी। आंखों में रंग जाने की वजह से आंखों का लाल होना, आंसू आना आदि समस्याओं से पीड़ित पहुंचे। वहीं खानपान की वजह ने भी लोगों की सेहत पर असर डाला है। फिजिशियन कक्ष में भी मरीजों को खासी भीड़ देखने को मिली। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि त्वचा में हो रही किसी समस्या को नजरअंदाज न करें। बिना चिकित्सीय सलाह के दवा न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
त्वचा में दिक्कत होने पर ये करें उपाए
1- बार-बार साबुन से चेहरा न धोएं।

2- सादे पानी से ही चेहरा धोएं।

3- ठंडे दूध और तेल का मिश्रण अपनाएं।

4- तिल के तेल से मसाज करें।

5- एलोवेरा और बेसन का पेस्ट लगाएं।
-------------
आंखों में दिक्कत होने पर यह करें उपाय
1- आंखों को बार-बार छूने से बचें और हाथों को अच्छी तरह धोएं।

2- साफ पानी से आंखों को धोएं, खासकर अगर कोई चीज आंखों में चली गई हो।

3- आंखों में जलन या खुजली होने पर रगड़ें नहीं।
4- गुलाब जल से आंखों को साफ करें।
5- सूजन और जलन से राहत के लिए ठंडी सिकाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed