फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The posts of DD and SDO, who are handling two charges, are also vacant.

Pilibhit News: दो प्रभार संभाल रहे डीडी, एसडीओ के पद भी रिक्त

Sat, 17 Feb 2024 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
The posts of DD and SDO, who are handling two charges, are also vacant.
वनकटी रोड ​स्थित टाईगर रिजर्व का सिगनेचर गेट । फाइल फोटो
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। यहां एसडीओ के पद रिक्त हैं तो डिप्टी डायरेक्टर (डीडी) पीटीआर के साथ सीतापुर का चार्ज भी संभाल रहे हैं। कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के पद भी रिक्त हैं। फील्ड डायरेक्टर के पास भी अन्य पदों की जिम्मेदारी हैं।
विज्ञापन


देश-विदेश के सैलीनी पीलीभीत टाइगर रिजर्व घूमने आते हैं। सैलानियों की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। बावजूद इसके अपनी अलग पहचान रखने वाला पीलीभीत टाइगर रिजर्व अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। यहां पर एसडीओ के तीनपद हैं, जो रिक्त पड़े हैं। इसमें एक पद लंबे समय से खाली चल रहा है तो दो एसडीओ का हाल ही में तबादला हुआ है। इनके स्थान पर अब तक तैनाती नहीं हुई।
विज्ञापन

हालांकि कहा जा रहा है कि पूर्व में रिक्त पद पर एक प्रशिक्षु आ गए हैं। विजय सिंह ने बताया कि दो एसडीओ का स्थानांतरण हुआ था। उनके स्थान पर तैनाती की मांग की गई है। जल्द ही तैनाती हो जाएगी। एक प्रशिक्षु आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डीडी संभाल रहे डबल चार्ज
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर इस समय दो चार्ज संभाल रहे हैं। टाइगर रिजर्व के अलावा उनके पास सीतापुर के प्रभागीय वन अधिकारी का चार्ज भी है। उनका स्थानांतरण हुए करीब एक महीना होने के बाद भी नई तैनाती नहीं हुई है।

-------------
कर्मचारियों के 50 फीसदी पद खाली
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अधिकारियों के अलावा कर्मचारियों के पद भी खाली हैं। फील्ड डायरेक्टर विजय सिंह ने बताया कि करीब 50 फीसदी कर्मचारी कम हैं। डीडी के डबल चार्ज के बारे में बताया कि जल्द ही दूसरे डीडी आएंगे। अन्य कर्मचारियों के भी जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed