फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The pain of financial suffering is felt through the tip of the pen

Pilibhit News: कलम की नोक से मिल रहा आर्थिक पीड़ा का दर्द

Sun, 14 Sep 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 14 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The pain of financial suffering is felt through the tip of the pen
पीलीभीत। जिला अस्पताल में बाहर की दवा के नाम पर मरीजों को लूटने का खेल लंबे समय से चल रहा है। अस्पताल के लगभग हर विभाग में कलम के इशारे से पर्ची पर दवा लिखकर मेडिकल स्टोर तक सुझाया जा रहा है। इस खेल से अस्पताल के जिम्मेदार अच्छे से वाकिफ हैं। कई शिकायतेंं भी हुईं, लेकिन कमीशन का खेल अब तक नहीं थमा है। कुछ माह पूर्व एक महिला मरीज बाहर की दवा पर्ची लेकर सीएमएस के पास भी पहुंची थी, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। सवाल यह है कि कमीशन के इस खेल को किसकी मौन स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के कसीदे तो खूब पढ़े जा रहे। मगर बाहर की दवा पर्ची बीमारी से निजात के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों का दर्द बढ़ा रही है।
विज्ञापन


इन दवाओं पर कमीशन का खेल अधिक
गैस और कब्ज के लिए लिखी जाने वाली डीसीआर, मल्टी विटामिन, सिरप और कई अन्य दवाएं हैं। जिन पर कमीशन का प्रतिशत 50 तक रहता है। कुछ दवाओं पर इससे भी अधिक कमीशन हाेता है। इसी तरह इंजेक्शन भी कंपनी के हिसाब से कमीशन का खेल चलता हैं। मरीज को एक-दो दवाएं भी बाहर की लिखने पर अच्छा कमीशन बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सवालों का जवाब भी बहुत जरूरी
- बाहर की दवा पर्ची का खेल सामने आने के बाद भी जिम्मेदार मौन क्यों हैं।
- जिम्मेदार चिकित्सकों को चिह्नित करने और उन पर कार्रवाई में हीलाहवाली क्यों हैं।
- अस्पताल में अगर सभी दवाएं उपलब्ध तो बाहर की दवा कैसे लिखी जा रही हैं।
- मेडिकल स्टोर से दवा लेने की सलाह देने वालों पर मेहरबानी का कारण क्या है।
- अस्पताल की बिगड़ती व्यवस्थाओं से जिला प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

जनता के दर्द से बेखबर जनप्रतिनिधि

जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं की तस्वीर आए दिन उजागर होती है। कभी किसी मरीज को इलाज नहीं मिलता। किसी प्रसूता की लापरवाही में जान चली जाती है। बाहर की दवा पर्ची का खेल चल रहा है। जांच के नाम पर भी मनमानी हो रही है। जिले की जनता परेशान और जनप्रतिनिधि मरीजों के दर्द से अनजान बने हैं। यह हाल तब है, जब जिला अस्पताल में रोजाना करीब दो हजार लोग इलाज को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed