{"_id":"673f8afcc15c7414e2046ed4","slug":"the-officers-woke-up-got-the-tehsil-cleaned-and-installed-boards-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-125970-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जागे अफसर, तहसील में सफाई कराने के साथ लगवाए बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जागे अफसर, तहसील में सफाई कराने के साथ लगवाए बोर्ड
विज्ञापन
पीलीभीत की सदर तहसील परिसर में लगवाई गई प्लैक्सी।संवाद
पीलीभीत। सदर तहसील परिसर में फैली गंदगी और खिड़कियों और दीवारों को पीकदान बनाने के मामले में अफसर सख्त हुए हैं। एसडीएम ने परिसर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के साथ बोर्ड लगाकर थूकने वाले से जुर्माने वसूलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही राजस्व कर्मियोंं को नियमित नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
सदर तहसील की व्यवस्थाओं को लेकर अमर उजाला ने 20 नवंबर के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें अफसरों के समय से कार्यालय में न पहुंचने के साथ यहां-वहां फैली गंदगी की समस्या को उजागर किया था।
तहसील परिसर की सीढि़यों के पास ही हर खिड़की पर पान मसाला थूका होने के साथ दूसरे तल पर बने शौचालय के दरवाजे पर भी पान मसाला थूका गया था। कार्यालय के पीछे के हाल की स्थिति भी बदतर थी। गंदगी के ढेर लगे थे। खबर का संज्ञान लेकर एसडीएम महिपाल सिंह ने सख्ती की।
विज्ञापन
बुधवार और बृहस्पतिवार को व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया गया। खिड़कियाें और शौचालाय के दरवाजों पर थूका गया पान मसाला साफ कराया गया। इसके साथ ही कार्यालय के पीछे लगे गंदगी के ढेर भी हटवा दिए गए। व्यवस्थाओं को सही रखने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से बोर्ड बनाकर परिसर क्षेत्र में लगवाए गए। इसमें पान मसाला थूकने वालों पर जुर्माने के साथ सख्त कदम उठाने की चेतावनी लिखी गई। बृहस्पतिवार को एसडीएम के अलावा तहसीलदार अर्चि गुप्ता ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया।
एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि तहसील परिसर को साफ सुथरा रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। व्यवस्थाएं बिगाड़ने वालों पर नजर रखी जाएगी।