फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The new ones have not opened yet... Jan Aushadhi Kendra of the district hospital has been closed for three months

Pilibhit News: नए अभी खुले नहीं... तीन माह से बंद जिला अस्पताल का जन औषधि केंद्र

Thu, 03 Apr 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 03 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The new ones have not opened yet... Jan Aushadhi Kendra of the district hospital has been closed for three months
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार जिले में 12 नए जन औषधि केंद्र खुलवाने का दावा तो कर रहे, लेकिन इनमें से एक भी धरातल पर नहीं उतरा है। यही नहीं करीब तीन महीने से जिला अस्पताल स्थित केंद्र भी बंद पड़ा है। ऐसे में मरीजों को सस्ती जेनरिक दवाएं ही नहीं मिल पा रहीं। मरीजों की दिक्कतों से जिम्मेदार बेपरवाह हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को बाजार मूल्य से 50 से 90 प्रतिशत कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र खोला गया। यहां पर शुरूआत में मधुमेह, रक्तचाप, एंटीबायोटिक समेत अन्य जेनेरिक दवाएं सस्ते दामों पर मरीजों को मुहैया कराई गईं। मरीजों को इसका लाभ भी मिला।
विज्ञापन

जनवरी में जन औषधि केंद्र के संचालक का अनुबंध समाप्त हो गया। इसके बाद से यह केंद्र बंद है। नए संचालक का चयन हो चुका है, लेकिन केंद्र का संचालन अब तक शुरू नहीं हुआ। जिम्मेदार पूरनपुर, माधोटांडा, बीसलपुर आदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत जिले में 12 नए जन औषधि केंद्र भी नहीं खुलवा पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
जिले की 10 सीएचसी, जिला महिला व जिला अस्पताल में मिलाकर 12 जन औषधि केंद्र खोले जाने है। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही सभी केंद्र शुरू हो जाएंगे। - डाॅ. आलोक कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed