{"_id":"0ac01c08a0036d2d90d08d93229a61ac","slug":"the-fourth-accused-of-murder-to-life-imprisonment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड के चौथे आरोपी को भी उम्र कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकांड के चौथे आरोपी को भी उम्र कैद
Pilibhit
Updated Thu, 15 Oct 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर सत्र न्यायाधीश विनय कुमार ने तीन वर्ष पुराने दयाराम हत्याकांड के चौथे आरोपी को भी गुरुवार को उम्रकैद और 30 हजार रुपये जुर्माना सुनाया है। तीन आरोपियों को बुधवार को ही सजा सुना दी गई थी।
विज्ञापन
थाना बीसलपुर के गांव पटनिया निवासी बृजपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके अनुसार देवहा नदी के किनारे मछली के शिकार को मना करने पर गांव का ही मलखान रंजिश मानता है। 26 अगस्त 2012 को वह अपने भाई दयाराम के साथ घर जा रहा था। रास्ते में मलखान, उसके साथी निरंजन, सेवाराम उर्फ सोनू, रामचंद्र उर्फ नागे घात लगाए बैठे थे। शाम साढ़े छह बजे चारों आरोपियों ने खडंजे के पास जान से मारने की नीयत से घेर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों के पास कांता और लाठी थी। दोनों ने दयाराम पर हमला बोल दिया। दयाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अपर सत्र न्यायाधीश विनय कुमार ने निरंजन, सेवाराम उर्फ सोनू और रामचंद्र उर्फ नागे को दोषी पाकर बुधवार को उम्र कैद और प्रत्येक को 30 हजार रुपये जुर्माना सुनाया था। मलखान बरेली जेल में बंद था। गुरुवार को मलखान भी कोर्ट में आया। उसे सजा और जुर्माना सुनाया गया।
विज्ञापन