{"_id":"665a48a8259c8eef03011064","slug":"the-forest-department-team-caught-the-hunter-four-escaped-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-117201-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वन विभाग की टीम ने दबोचा शिकारी, चार भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वन विभाग की टीम ने दबोचा शिकारी, चार भाग निकले
विज्ञापन
बंदूक सहित गिरफ्तार आरोपी शिकारी । स्रोत -वन विभाग
पूरनपुर (पीलीभीत)। संपूर्णानगर रेंज की टीम ने गांव बाजारघाट निवासी शिकारी जयमल को देशी बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके चार साथी चकमा देकर भागने में सफल रहे। पांचों शिकारियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया है।
तहसील क्षेत्र में हजारा थाना क्षेत्र में खीरी वन प्रभाग बफर जोन का संपूर्णानगर रेंज का क्षेत्र पड़ता है। हजारा क्षेत्र के जंगल में अवैध हथियारों से लैस शिकारियों के होने की सूचना संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार को मिली। रेंजर अनिल कुमार ने इसकी सूचना लखीमपुर खीरी के डीएफओ को दी।
डीएफओ खीरी के निर्देश पर रेंजर ने टीम गठित की। जिसमें वन दरोगा सधन लाल, वन रक्षक हीरालाल को शामिल करने के साथ एसटीएफ का भी सहयोग लिया गया। रेंजर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे मौके पर पहुंची टीम ने शिकारियों की घेराबंदी की।
विज्ञापन
इस दौरान टीम ने गांव बाजारघाट निवासी जयमल को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके चार साथी चकमा देकर भागने में सफल रहे। रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि जयमल और उसके साथियों गांव बाजार घाट निवासी छिंदर राज, किंदर सिंह, बलजीत सिंह, टिब्बा नंबर चार निवासी पप्पू सिंह के खिलाफ वन एवं वन्यजीव अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी का चालान करा दिया गया है। मौके से भागे आरोपियों की गिरफ्तारी को कुछ स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं लग सके।