फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The car rider dragged the young man for hundred meters when he asked for money

Pilibhit News: कार सवार ने रुपये मांगने पर युवक को सौ मीटर घसीटा

Tue, 22 Jul 2025 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
The car rider dragged the young man for hundred meters when he asked for money
एकता सरोवर तिराहे के पास हंगामे के बाद लगी भीड़। संवाद
पीलीभीत। रोडवेज अड्डा मार्ग पर मंगलवार शाम फिल्मी सीन जैसा दृश्य देख लोगों में हड़कंप मच गया। शराब की दुकान से बिना रुपये दिए शराब की बोतल लेकर भाग रहे कार सवार ने युवक का गला दबाया और करीब सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। लोग पीछे दौड़े तो आरोपी ने युवक को छोड़ दिया। कुछ दूरी पर कार अनियंत्रित होकर घर के दरवाजे से जा टकराई। भीड़ ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज अड्डे से ईदगाह जाने वाले मार्ग पर शराब की दुकान है। मोहल्ला बागगुलशेर खां निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह दुकान पर अपनी कैंटीन चलाते हैं। शाम को कार सवार युवक शराब लेने के लिए दुकान पर पहुंचा। शराब की बोतल लेने के बाद बिना रुपये दिए ही कार में जाकर बैठ गया।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार ने बताया कि वह रुपये मांगने के लिए कार के पास पहुंचे तो आरोपी ने उनका गला दबा लिया और कार को भगाना शुरू कर दिया। करीब सौ मीटर तक वह घसीटते रहे। चलती कार के बाहर युवक को घसीटता देख लोग पीछे दौड़े तो आरोपी ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद तेज रफ्तार में भागने के प्रयास में एकता सरोवर तिराहे के पास कार एक घर के दरवाजे से जा टकराई। पीछे से पहुंचे लोगों ने उसे पकड़ लिया। आक्रोश के चलते लोगों ने उसकी धुनाई भी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर करीब आधे घंटे तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एकता सरोवर तिराहे के पास हंगामे के बाद लगी भीड़। संवाद

एकता सरोवर तिराहे के पास हंगामे के बाद लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed