फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of a young man was found hanging in the room

Pilibhit News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 10 May 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging in the room
बबलू का फाइल फोटो - फोटो : Archive
बीसलपुर। गांव गुलैंदा में बबलू राजपूत (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में छत के कुंडे पर फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि ससुराल में हुए अपमान की वजह से बबलू ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


पिता रोशन लाल राजपूत ने बताया कि उनके पुत्र बबलू राजपूत का विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व शाहजहांपुर के थाना पुवायां के ग्राम बड़गांव की किरन देवी से हुआ था। पति-पत्नी के बीच मतभेद थे। इसी कारण किरन ज्यादातर अपने मायके में ही रहती थी। ससुराल में बहुत कम ही आती थी। किरन 17 अप्रैल को वह अपने मायके में चली गई थी। वह अपने सारे जेवर और अपने दोनों बच्चे भी ले गई। जाते समय कह गई थी कि यदि बबलू उसे लेने आया तो कड़ा सबक सिखाया जाएगा। बबलू सात मई को अपनी ससुराल से पत्नी को लेने गया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ससुरालियों और उसकी पत्नी ने बबलू को बांधकर पीटा था। अगले दिन शुक्रवार को बबलू लौट आया था। उसने परिजन को पूरे मामले की जानकारी दी थी। ससुराल से लौटने के बाद बबलू काफी गुमसुम हो गया था। उसने शुक्रवार की रात भोजन भी नहीं किया। रात लगभग 10:30 बजे उसका छोटा भाई सतीश जब खाना खाने के लिए अपने भाई को बुलाने गया, तब उसने ऊपरी मंजिल वाले कमरे में बबलू का शव साड़ी से बने फंदे से लटका देखा। इस घटना से परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रात लगभग 12 बजे कोतवाल संजीव शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव फंदे से उतरवाकर रात में पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शनिवार को दोपहर पोस्टमाॅर्टम करने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। शाम को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से मृतक के पिता रोशन लाल, मां माया देवी, भाई नंदकिशोर, राजेश कुमार, सतीश कुमार, बहन अंजू देवी, सुनीता देवी और गुड्डी रोते-रोते हाल बेहाल रहा।

कोतवाल का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या जांच में मामला आत्महत्या पाया गया। अभी शव की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट नहीं आई है। मृतक के परिजन की ओर से तहरीर भी नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed