फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of a woman was found hanging from a hook

Pilibhit News: कुंडे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 15 Sep 2024 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman was found hanging from a hook
गजरौला। महिला का शव कमरे में कुंडे से लटकता मिला। जानकारी के बाद परिजनों ने शव को नीचे उतारा और जानकारी पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को दी।
विज्ञापन

घटना गजरौला क्षेत्र के गांव बिठौरा कला की है। गांव निवासी मुकेश कुमार की पत्नी प्रीति देवी (27) शनिवार सुबह घर पर मौजूद थी। सुबह खाना बनाकर पति को खिलाया। इसके बाद पति काम करने के लिए पीलीभीत के लिए चला गया। परिजनों का कहना है कि करीब आठ बजे कमरे की ओर जाने पर देखा तो उसका शव कुंडे से लगे फंदे से लटक रहा था।
मौके पर एकत्र हुए परिजनों ने शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी महिला के मायके और पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव सिमरिया की रहने वाली थी। छह साल पूर्व शादी हुई थी। परिवार में पुत्र व पुत्री है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed