फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Temperatures dropped due to icy winds, people shivered

Pilibhit News: बर्फीली हवा से गिरा तापमान, ठिठुरे लोग

Sun, 15 Dec 2024 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 15 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Temperatures dropped due to icy winds, people shivered
पीलीभीत में शनिवार सुबह सर्दी में स्कूल जाते बच्चे।संवाद
पीलीभीत। ठंड के तेवर धीमे-धीमे तल्ख हो रहे हैं। शनिवार को सुबह और शाम बर्फीली हवाएं चलने से लोगों ने दिन भर ठिठुरन महसूस की। धूप खिलने के बाद भी ठंड का अहसास बना रहा। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने दो दिन पूर्व जिले में दो दिन तक सर्द हवा चलने और पाला को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। शुक्रवार को सुबह और शाम को गलन के साथ शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। दिन में भी बर्फीली हवा चलने से धूप में भी ठंड का अहसास बना रहा। शनिवार को भी मौसम के मिजाज में यही स्थिति रही।
विज्ञापन

सुबह कोहरे की हल्की धुंध के बाद मौसम साफ हो गया, लेकिन दस बजे तक गलन से लोग परेशान रहे। दिन में धूप तेज हुई, लेकिन सर्द हवा चलने से लोगों को कम राहत मिली। शाम पांच बजे के बाद ठंड ने फिर रफ्तार पकड़ ली। गलन से लोग कंपकपाने पर मजबूर हुए। इससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार धीमी गति के साथ गर्म कपड़ों को पहनकर ही जाते दिखाई दिए। कृषि वैज्ञानिक डॉ एसएस ढाका ने बताया कि शनिवार को अधिकतम 20.1 और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम 21.4 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed