{"_id":"680531506477f9482b0c3940","slug":"teaching-work-will-improve-35-secondary-schools-are-improving-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-134485-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बेहतर होगा शिक्षण कार्य, माध्यमिक के 35 विद्यालयों की संवर रही सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बेहतर होगा शिक्षण कार्य, माध्यमिक के 35 विद्यालयों की संवर रही सूरत
विज्ञापन
राजकीय विद्यालय में निर्माण कार्य का जायजा लेते डीआईओएस। फाइल फोटो
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं को सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जिले के 35 राजकीय विद्यालयों में विभिन्न प्रकार के 62 कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें बहुउद्देशीय हॉल, विज्ञान लैब, अतिरिक्त कक्ष समेत अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
जिले के माध्यमिक स्कूलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का काम चल रहा है। डीआईओएस डॉ. अंचल कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के 35 राजकीय इंटर कॉलेज में 62 प्रकार के कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें बहुउद्देशीय हॉल के अलावा विज्ञान लैब, अतिरिक्त कक्ष, टॉयलेट ब्लॉक, पेयजल व्यवस्था समेत अन्य कार्य शामिल हैं।
यह कार्य राजकीय इंटर कॉलेज न्यूरिया, राजकीय हाई स्कूल जमुनिया, राजकीय इंटर कॉलेज पौटा कला, राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया के अलावा राजकीय हाईस्कूल खिड़कियां बरगदिया, राजकीय हाई स्कूल मुरैना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर, राजकीय इंटर कॉलेज गभिया सहराई आदि विद्यालय शामिल हैं। इन कार्यों के लिए करीब 131 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। कार्य की प्रगति के आधार पर कई चरणों में बजट आवंटित किया जा रहा है। डीआईओएस ने बताया कि कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। इसको लेकर निरीक्षण कर स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।