{"_id":"68866d6b171fcfa0860b2912","slug":"sports-activities-are-stalled-due-to-absence-of-sports-in-charge-in-the-college-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-140562-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महाविद्यालय में क्रीड़ा प्रभारी न होने से खेल गतिविधियां ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महाविद्यालय में क्रीड़ा प्रभारी न होने से खेल गतिविधियां ठप
विज्ञापन
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय में शिक्षण कार्य तो शुरू हो गया है, लेकिन क्रीड़ा प्रभारी न होने से खेल गतिविधियां ठप हैं। इससे खेल प्रेमी विद्यार्थियों में रोष है।
राजकीय महाविद्यालय में विगत 16 जुलाई से शिक्षण कार्य विधिवत शुरू हो गया है। क्रीड़ा प्रभारी न होने से महाविद्यालय में खेल गतिविधियां शुरू नहीं हो पा रहीं हैं, जबकि महाविद्यालय में खेल का मैदान भी है। साथ ही खेल का भरपूर मात्रा में सामान भी है। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. विचित्र कुमार प्रजापति का तबादला जून में बरेली हो गया था। उन्हें कार्यमुक्त तो उसी समय कर दिया गया था, लेकिन उनके स्थान पर अब तक किसी नए क्रीड़ा प्रभारी की नियुक्ति नहीं हुई है।
महाविद्यालय प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए किसी अन्य प्राध्यापक को क्रीड़ा प्रभारी का अतिरिक्त कार्यभार भी नहीं सौंपा है। खेल गतिविधियां शुरू न हो पाने के कारण विद्यार्थियों में रोष है। इस बाबत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका मेहरा ने बताया कि बहुत जल्द किसी अन्य प्राध्यापक को क्रीड़ा प्रभारी का कार्यभार सौंप दिया जाएगा। इसके बाद खेल गतिविधियां विधिवत शुरू हो जाएंगी।