फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP upset by the absence of events Rajfash

घटनाओं का राजफाश न होने से एसपी खफा

Sun, 07 Jun 2015 11:43 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 07 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
जिले में लूट, चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने पर रविवार को एसपी जेके शाही ने नाराजगी जताई। उन्होंने अपराध समीक्षा बैठक में लगभग सभी थानेदारों को नसीहत दी। बैठक में डीएम ओएन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर करीब 12 बजे पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध समीक्षा बैठक हुई। बैठक में चोरी, हत्या, लूट और महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा की गई। इसके अलावा लंबित विवेचनाओं, वारंटियों व वांछितों की गिरफ्तारी पर भी जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान पाया गया कि विभिन्न थानों पर लूट, चोरी के कई मामले दर्ज हुए, लेकिन पुलिस इनका खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन


इस पर एसपी ने नाराजगी जताई। कहा कि घटनाओं को दर्ज कर लेने से जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती। हर घटनाओं का खुलासा होना चाहिए। जब सही खुलासा होगा और अपराधी पकड़े जाएंगे तभी अपराधों पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आमजन के बिना सहयोग से अपराधों पर अंकुश लगा पाना मुश्किल होगा। बैठक में रमजान और पंचायत चुनाव की तैयारियों को भी लेकर चर्चा की गई। डीएम ओएन सिंंह ने कहा कि पंचायत चुनाव आ गए हैं। सभी थानेदार गांव में छोटे-छोटे होने वाले विवादों को गंभीरता से ले और उनका निस्तारण कराएं।


छोटे-छोटे विवाद कभी बड़ा रूप ले लेते हैं और कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा उत्पन्न हो जाता है। बैठक में एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सभी सीओ, कोतवाल व थानेदार मौजूद रहे।  
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed