फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sixth UP Walking Championship: Unnao players dominate

छठी यूपी पैदल चाल चैंपियनशिप : उन्नाव के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Mon, 09 Feb 2026 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Sixth UP Walking Championship: Unnao players dominate
गांधी स्टेडियम में आयोजित छठी यूपी पैदल चाल चैंपियनशिप के प्रतिभागी। स्रोत आयोजक - फोटो : संवाद
प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग, बेहतर प्रदर्शन करने वालों को किया गया पुरस्कृत
विज्ञापन

पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में रविवार को आयोजित छठी उत्तर प्रदेश महिला, पुरुष एवं बालक-बालिका पैदल चाल चैंपियनशिप में प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में उन्नाव के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
यूपी एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से जिला एथलेटिक संघ की ओर से चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी जयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। पुरुषों की 20 किलोमीटर पैदल चाल में जनपद उन्नाव के अनुराग ने एक घंटा 48 मिनट 18 सेकंड पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उन्नाव के ही आकाश यादव ने दो घंटे 35 मिनट 17 सेकंड में रेस पूरी कर द्वितीय स्थान हासिल किया। महिलाओं की 20 किलोमीटर पैदल चाल में उन्नाव की सेमल ने दो घंटे 30 मिनट 29 सेकंड में रेस पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 10 किलोमीटर पैदल चाल में अनुराग कश्यप ने 50 मिनट 29 सेकंड का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्रह्मानंद ने 108 मिनट में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी वर्ग की बालिका प्रतियोगिता में जनपद वाराणसी की प्रीति प्रथम और कन्नौज की खुशबू द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पांच किमी. पैदल चाल में शाहजहांपुर के आदित्य प्रथम
बालक वर्ग की पांच किलोमीटर पैदल चाल में जनपद शाहजहांपुर के आदित्य ने प्रथम, मुजफ्फरनगर के चिराग ने द्वितीय और मेरठ के आदित्य नगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग की पांच किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में प्रयागराज की कोमल प्रथम, गाजियाबाद की मनीषा द्वितीय और सहारनपुर की श्रीरानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी जयवीर सिंह ने मेडल पहनाकर एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला एथलेटिक संघ के सचिव डोरी लाल शर्मा, जिला व्यायाम शिक्षिका विभा मिश्रा, मनीष कुमार, पप्पू लाल, विजय कुमार सहित विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी और कोच मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed