फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sirsa-Bahedi road in bad condition, people of 15 villages troubled

Pilibhit News: सिरसा-बहेड़ी मार्ग बदहाल, 15 गांवों के लोग परेशान

Mon, 11 Nov 2024 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 11 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sirsa-Bahedi road in bad condition, people of 15 villages troubled
अमरिया क्षेत्र का सिरसा से बहेड़ी जाने वाला जर्जर मार्ग।संवाद
अमरिया। तमाम दावों के बाद भी सड़कों की दशा में सुधार नहीं हो रहा। अमरिया क्षेत्र में सिरसा से गोपाल नगर होते हुए बहेड़ी तक जाने वाले मार्ग की हालत लंबे समय से बदहाल हैं। पांच किलोमीटर दायरे में सबसे अधिक गड्ढे हैं। इस वजह से 15 गांवों के लोगों को पीलीभीत और बहेड़ी आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अमरिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बरेली-सितारगंज नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले सिरसा- बहेड़ी मार्ग की लंबाई करीब 30 किलोमीटर है। पीडब्ल्यूडी के इस मार्ग से जुड़े करीब 15 से अधिक गांवों के लोग गड्ढों की वजह से परेशान हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से मार्ग की स्थिति बदहाल है। जर्जर मार्ग से ही लोग परेशानी के बीच गुजरने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

करीब पांच किलोमीटर हिस्सा गड्ढों में गायब हो गया है। आए दिन गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। समस्या से निजात दिलाने के लिए लोगों ने अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
20 साल पहले बना मार्ग, 10 सालों से नहीं हुई मरम्मत
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग को करीब 20 साल पहले बनाया गया था। इसके बाद बहेड़ी और पीलीभीत की ओर जाने में आसानी हो गई। 10 साल पूर्व मार्ग की एक बार ही मरम्मत कराई गई। इसके बाद अफसरों ने मार्ग की ओर मुड़कर नहीं देखा। अनदेखी के चलते मार्ग बदहाल हो गया। इस वजह से सिरसा, बक्शपुर, निसावा निसैया, गोपाल नागर, चटिया बहसहरा, गूलरभोज, मुगला खेड़ा, बासखेड़ा आदि गांव के लोग परेशान हैं। स्कूली बच्चे भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
0000
फोटो 06
मरम्मत न होने से मार्ग लंबे समय से बदहाल है। यहां आए दिन हादसे होते हैं। लोगों के घायल होने के साथ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। - नरेश कुमार गंगवार
000
फोटो 07
सड़क के निर्माण को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी। मार्ग पर आवागमन करना मुश्किल हो गया है। - सुमेर लाल

वर्जन :



टीम को भेजकर मार्ग की स्थिति दिखवाई जाएगी। जर्जर मार्गों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। राजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed