{"_id":"69adbec5c99e9b30d506b53e","slug":"shehnai-will-play-in-mandi-today-425-couples-will-tie-the-knot-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-155045-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मंडी में आज बजेगी शहनाई, विवाह बंधन में बंधेंगे 425 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मंडी में आज बजेगी शहनाई, विवाह बंधन में बंधेंगे 425 जोड़े
Sun, 08 Mar 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की मंडी समिति परिसर में बने मंडप में सोमवार को सामूहिक विवाह योजना की शहनाई बजेगी। 425 जोड़े एक विवाह बंधन में बंधेंगे। प्रशासन ने रविवार को सामूहिक शादी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मंडी परिसर में नौ से 12 मार्च तक शादी समारोह का आयोजन होगा।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कन्याओं का विवाह कराया जाता है। इसमें विवाह करने वाली वधू के खाते में 60 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है। 25 हजार रुपये का सामान और 15 हजार रुपये शादी पर खर्च पर किए जाते हैं। नवंबर 2025 में इस योजना से करीब 2000 जोड़ों की शादी कराई गई थी।
अब करीब 1500 जोड़ों का विवाह नौ से 12 मार्च तक चार तिथियों में कराया जाना है। विभागीय अफसरों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी। सत्यापन कार्य भी कराया जा रहा है। सोमवार को पूरनपुर ब्लॉक और कलीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वर-वधू विवाह बंधन में बंधेंगे। समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने बताया कि पूरनपुर और कलीनगर नगर पंचायत क्षेत्र केे जोड़ों की शादी समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है।