{"_id":"64cd496c3a029dbbc70db736","slug":"sharda-water-again-entered-100-houses-of-chandia-hazara-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2171-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चंदिया हजारा के 100 घरों में फिर घुसा शारदा का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चंदिया हजारा के 100 घरों में फिर घुसा शारदा का पानी
Sat, 05 Aug 2023 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा की आबादी में घ्रूसा पानी । स्त्रोत- ग्रामवासी
पूरनपुर। शारदा नदी 75 हजार क्यूसेक पानी आने से फिर उफना गई है। नालों से होकर नदी का पानी फिर से चंदिया हजारा के 100 घरों में घुस गया है। गांव की गलियां भी जलमग्न हो गईं हैं। बाढ़ की आशंका से गांव वाले चिंतित हैं। हालांकि एसडीएम बाढ़ के हालात से इन्कार कर रहे हैं। नदी के कटान में भी तेजी आ गई है।
बृहस्पतिवार रात नदी का जलस्तर कम होने पर कटान तेज हो गया था। चंदिया हजारा निवासी तपन हलधर और शंभू के खेत नदी में समा गए। देवचरन के खेत में कटान शुरू हो गया। शुक्रवार सुबह तक देवचरन का डेढ़ एकड़ खेत नदी में समा गया। शुक्रवार को शारदा नदी में 75 हजार क्यूसेक पानी पास हुआ तो उफान आ गया। नदी का पानी नालों से होकर गांव में घुसने लगा। शाम साढ़े छह बजे तक गांव की कई गलियां जलमग्न हो गईं। करीब 100 घरों में पानी घुस गया।
चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि नदी के उफनाने से पानी नाले से होकर गांव खिरकिया बरगदिया की ओर जाने लगा है। गांव खिरकिया बरगदिया के समीप कुछ लोगों ने मिट्टी भरे बोरे लगाकर नाला बंद कर दिया है। इससे पानी आसपास के खेतों में भर गया है। एसडीएम राजेश शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को नदी में 75 हजार क्यूसेक पानी पास हुआ है, लेकिन अभी बाढ़ के हालात नहीं हैं।
विज्ञापन
कर्मचारियों को हालात पर नजर रखने और स्थिति की लगातार सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संघ के प्रेमपाल, धर्मेंद्र, रविंद्र, मुनेंद्र सागर आदि ने गांव पहुंचकर कटान से बचाव के लिए हो रहे कार्य में औपचारिकता का आरोप लगाते हुए रोष जताया।