फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharbat and plants distributed by setting up a drinking stall

Pilibhit News: प्याऊ लगाकर बांटा शरबत और पौधे

Tue, 11 Jun 2024 03:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Sharbat and plants distributed by setting up a drinking stall
पूरनपुर के गुरूद्धारा सिंह सभा में बांटे गए पौधे । स्रोत - आयोजक
पूरनपुर। गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से राहगीरों को शरबत बांटा गया। इस मौके पर नेकी की दीवार संस्था और वन एवं वन्य जीव प्रभाग की ओर से लोगों को पौधे बांटे गए।
विज्ञापन


सोमवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में चल रहे अखंड पाठ का समापन हुआ। गुरुद्वारा गेट पर प्याऊ लगाकर शरबत बांटा गया। इसके साथ ही गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में पहुंचे श्रद्धालुओं को नेकी की दीवार संस्था और वन एवं वन्य जीव प्रभाग की ओर से आम, अमरूद आदि के पौधे सौंपे गए। साथ ही उनको रोपित करने के साथ देखरेख की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

यही नहीं लोगों से साफ पर्यावरण को लेकर अधिक से अधिक पौधे लगाने और अन्य लोगों को भी पौध लगाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। पौध वितरण में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान रंजीत सिंह, बलजीत सिंह खैहरा, हरजिंदर सिंह, गुरमेल सिंह, लखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझोला। गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा की ओर से प्याऊ लगाकर राहगीरों को शीतल जल के साथ प्रसाद में चने की सेवा की गई। सेवा की शुरुआत गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी ने की। इस कार्य में गुरुद्वारे के समस्त सेवादार एवं क्षेत्र की संगत ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed