फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shahjahanpur youth dies under suspicious circumstances

Pilibhit News: शाहजहांपुर के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 22 Nov 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur youth dies under suspicious circumstances
मृतक मोरपाल वर्मा ।
पीलीभीत। शाहजहांपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोस्त हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत होना बता रहा है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर के थाना तिलहर के गांव जोगीपुर निवासी जुगल किशोर ने बताया कि उनका पुत्र मोरपाल गांव में लगने वाली टंकी की फिटिंग का ठेका लेता है। कुछ समय पूर्व ही उसने पीलीभीत जिले में काम शुरु किया था। वह शहर के एक मोहल्ले में रह कर जिले के कई गांवों में चल रहे काम की देखरेख कर रहा था।
विज्ञापन

बीसलपुर के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी का रहने वाला गौरीशंकर मौर्य उसका साझेदार है। सोमवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे गौरीशंकर ने उसे फोन से जानकारी दी कि शहर के पास बनकटी से कल्यानपुर को जाने मार्ग पर हादसे में मोरपाल घायल हो गया है। उसके पैर में फैक्चर हो गया है। परिजनों ने जब मोरपाल से बात कराने के लिए कहा तो उसने बात नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात लगभग साढ़े आठ बजे मोरपाल की मौत हो गई। इसके बाद भी परिजन को जानकारी नहीं दी गई। सुबह जब परिजन यहां पर पहुंचे, तो उन्हें बेटे की मौत होने की बात पता चली। तब गौरीशंकर ने बताया कि हालत गंभीर होने पर मोरपाल को बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई जिस कारण शव वापस पीलीभीत ले आए। परिजन ने न्यूरिया पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बेटे की हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed