{"_id":"66907c2345e44740980f080b","slug":"several-cases-including-murder-and-rape-were-already-registered-against-the-youth-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119288-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवक पर पहले से ही दर्ज थे हत्या, दुष्कर्म समेत कई मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवक पर पहले से ही दर्ज थे हत्या, दुष्कर्म समेत कई मुकदमे
Fri, 12 Jul 2024 06:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
गजरौला/पीलीभीत। छेड़खानी को लेकर महिला के परिजनों की पिटाई से जिस युवक की मौत हुई उसके आचरण से गांव के लोग भी परेशान थे। ग्रामीणों का कहना है कि युवक अक्सर गांव की महिलाओं के साथ गलत हरकतें करता था। गजरौला थाने में उसके खिलाफ हत्या और दुष्कर्म के कई मामले दर्ज हैं। मगर, पीटकर आरोपी की हत्या करने को लोग गलत ठहरा रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि अनिल उर्फ छोटू महिला की हत्या के मामले में वर्ष 2019 में जेल जा चुका था। उसके खिलाफ कई बार दुष्कर्म की रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी थी। जेल जाने के बाद भी उसने हरकतें नहीं छोड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि वह अक्सर गांव की महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करता था। लोगों के विरोध के बाद भी उसमें सुधार नहीं हुआ।
यही वजह रही कि बृहस्पतिवार को जब महिला के परिजन आरोपी को पीट रहे थे तो गांव वालों ने भी उसे नहीं बचाया। वहीं, परिजनों का कहना है कि वह युवक को सबक सिखाना चाहते थे, उन्हें यह अंदेशा नहीं था कि पिटाई से उसकी मौत हो जाएगी।
विज्ञापन
000
छह घंटे गांव में होता रहा हंगामा पुलिस को नहीं लगी भनक
इस घटना में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है। महिला से छेड़खानी को लेकर शाम चार बजे से लेकर रात नौ बजे तक गांव में अफरा-तफरी मची रही। महिला के परिजन हाथ में लाठी-डंडे लेकर उसकी तलाश कर रहे थे मगर, पुलिस को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। युवक को पकड़ने के बाद उसे काफी देर तक पीटा गया, इसके बाद भी पुलिस को जानकारी नहीं मिली। इसको लेकर ग्रामीण पुलिस की तत्परता पर भी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते पुलिस गांव पहुंचती तो यह घटना रोकी जा सकती थी।
000
सात जून को जमानत पर आया था बाहरअनिल उर्फ छोटे छह भाई और बहनों में सबसे छोटा था। 10 माह जेल में रहने के बाद सात जून को ही वह जमानत पर छूटकर आया था।