फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Selection of under-14 and 19 football teams

Pilibhit News: फुटबॉल की अंडर-14 और 19 टीमों का चयन

Sun, 01 Oct 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 01 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Selection of under-14 and 19 football teams
पूरनपुर। मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को जिला स्तरीय अंडर-14 और 19 वर्ग की फुटबॉल टीमों का चयन किया गया। चयन में जिले के कई कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मिलेनियम स्कूल की प्रधानाचार्या रीत सिंह ने खिलाडिय़ों का परिचय लिया। पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश गौतम ने फुटबॉल को किक मारकर चयन प्रक्रिया का शुभारंभ कराया। चयन में पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर, बेनहर पब्लिक स्कूल पीलीभीत, बेनहर गुरुकुल पीलीभीत, अकाल एकेडमी गोमती, रामा इंटर कॉलेज पीलीभीत, ड्रमण्ड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल पूरनपुर के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अंडर- 19 बालक वर्ग में पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर के संदीप, सूरज, मुकेश, बेनहर गुरुकुल के अरहान खान, शुभम लोधी, अंशदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, बेनहर पब्लिक स्कूूल के वैभव शर्मा, साहिल सागर, मिलेनियम स्कूल के जोवनप्रीत सिंह, अकाल एकेडमी के गगनजीत सिंह, हर्शपदीप सिंह, जशनदीप सिंह, इंद्रपाल सिंह, नवजोत सिंह, ड्रमण्ड कॉलेज के धनराज सोनकर का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में बेनहर पब्लिक स्कूल के आराध्य, अर्पित तेवतिया, दिव्यांशु, हर्षित सिंह, शांतनु सिहं, बेनहर गुरुकुल के कुनाल वर्मा, साइम नौशाद, अकबर खान, अकाल एकेडमी गोमती पुल के जसनदीप सिंह, एकमजोत सिंह, हरनाम सिंह, जगदीश पाल, पारसदीप सिंह, ड्रमंण्ड राजकीय इंटर कॉलेज के दीपक गंगवार, रामा कॉलेज के राम त्रिपाठी, प्रियांश पांडेय का चयन किया गया। खेल शिक्षक देव सिंह, विराज, मोहन, मधुसूदन, जसप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, जयहिंद मौर्य, संजय सरकार, अखिलेश शर्मा, सुशील मौर्य, अजय, अमन वर्मा आदि मौजूद थे। मंडलीय प्रतियोगिता पांच अक्तूबर को बदायूं में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed