फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   School staff beat up the parent for not paying the facility fee

Pilibhit News: सुविधा शुल्क न देने पर स्कूल स्टाफ ने अभिभावक को पीटा

Sun, 13 Aug 2023 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 13 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
School staff beat up the parent for not paying the facility fee
पीलीभीत। फीस जमा कर टीसी लेने गए अभिभावक से अतिरिक्त सुविधा शुल्क मांगा गया। विरोध करने पर जमकर पिटाई की गई। थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर युवक ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर प्रबंधक और प्रधानाचार्य समेत तीन लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव भैरोंकला निवासी रामनाथ पुत्र राम चरण लाल ने बताया कि गजरौला क्षेत्र के ईश्वर अकादमी से उसके पुत्र अतुल गौतम ने कक्षा 10 की परीक्षा पास की थी। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उसने शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में दाखिला ले लिया। टीसी देने पर प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह, प्रबंधक हरप्रीत सिंह और क्लर्क विपिन कुमार ने उनसे सुविधा शुल्क के तौर पर 20 हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन

जब उन्होंने रुपये नहीं दिए तो वह विद्यालय में ही बच्चे को पढ़ाने का दबाव बनाने लगे। इसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद कॉलेज के तीनों लोगों ने रामनाथ के साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed