{"_id":"65020749005212e8e20f17f4","slug":"sardar-patel-college-won-the-final-match-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-4130-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सरदार पटेल कॉलेज ने जीता फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सरदार पटेल कॉलेज ने जीता फाइनल मैच
Thu, 14 Sep 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
शहर के ड्रमड राजकीय इंटर कॉलेज में वॉलीवाल प्रतियोगिता में खेलती खिलाड़ी । संवाद
पीलीभीत। अंतर विद्यालयीय वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में सरदार पटेल कॉलेज अमरा करोड़ की टीम ने पूरनपुर की टीम को हराकर फाइनल मैच जीत लिया। अब यह टीम 18 सितंबर को मंडलीय प्रतियोगिता में बरेली में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कुल 12 टीमों और बालिका वर्ग में तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। पूरनपुर की बूंदीभूड टीम ने भी मंडलीय प्रतियोगिता में खेलना पक्का कर लिया।
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में अंतर विद्याललीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सरदार पटेल इंटर कॉलेज अमरा करोड़ के तत्वावधान आयोजित प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इनमें तीन बालिका वर्ग की टीमेंं थीं।
उद्घाटन मैच उच्च प्राथमिक विद्यालय बूंदीभूड़ पूरनपुर व अकाल अकादमी के मध्य खेला गया। इसमें अकाल अकादमी 2-0 से विजयी रहा। दूसरे मैच में सरदार पटेल कॉलेज ने बूंदी भूड़ को 2-0 हराया। फाइनल मैच में सरदार पटेल इंटर कॉलेज अमरा करोड़ ने अकाल अकादमी को 2-0 से हराकर बालिका वर्ग की प्रतियोगिता जीती। अंडर-14 बालक वर्ग में सरदार पटेल कॉलेज ने महोफ कंपोजिट को सीधे सेट में 2-0 से हराकर प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन
अंडर-19 बालक वर्ग के उद्घाटन मैच में ज्ञान इंटरनेशनल ने सीएनडीएस कलीनगर को 2-0 हराया। पीआईसी पूरनपुर ने राम इंटर कॉलेज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सरदार पटेल इंटर कॉलेज ने राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत को 2-0 से हराकर तथा मिलेनियम वर्ल्ड पूरनपुर ने नेशनल इंटर कॉलेज अमरिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में ज्ञान इंटरनेशनल को पीआईसी पूरनपुर ने 25-17, 25- 21 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सरदार पटेल अमरा कॉलेज ने मिलेनियम को 25-12, 25- 15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में सरदार पटेल कॉलेज ने पीआईसी पूरनपुर को सीधे सेटों में 25-23,26-- 24 से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया।
इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक राजीव मिश्रा ,नरेंद्र, मनीष कुमार, अनूप , गुलाम मो.,राजेंद्र, विभा मिश्रा, जिला व्यायाम सचिव राजेश शुक्ला ने बताया प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर चयनित प्रतिभागी अंडर 14 बालक व बालिका अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग में 18 सितंबर को बरेली में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसकी राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता बुलंदशहर में 24 से 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में अंतर विद्याललीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सरदार पटेल इंटर कॉलेज अमरा करोड़ के तत्वावधान आयोजित प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इनमें तीन बालिका वर्ग की टीमेंं थीं।
विज्ञापन
उद्घाटन मैच उच्च प्राथमिक विद्यालय बूंदीभूड़ पूरनपुर व अकाल अकादमी के मध्य खेला गया। इसमें अकाल अकादमी 2-0 से विजयी रहा। दूसरे मैच में सरदार पटेल कॉलेज ने बूंदी भूड़ को 2-0 हराया। फाइनल मैच में सरदार पटेल इंटर कॉलेज अमरा करोड़ ने अकाल अकादमी को 2-0 से हराकर बालिका वर्ग की प्रतियोगिता जीती। अंडर-14 बालक वर्ग में सरदार पटेल कॉलेज ने महोफ कंपोजिट को सीधे सेट में 2-0 से हराकर प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन
अंडर-19 बालक वर्ग के उद्घाटन मैच में ज्ञान इंटरनेशनल ने सीएनडीएस कलीनगर को 2-0 हराया। पीआईसी पूरनपुर ने राम इंटर कॉलेज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सरदार पटेल इंटर कॉलेज ने राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत को 2-0 से हराकर तथा मिलेनियम वर्ल्ड पूरनपुर ने नेशनल इंटर कॉलेज अमरिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में ज्ञान इंटरनेशनल को पीआईसी पूरनपुर ने 25-17, 25- 21 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सरदार पटेल अमरा कॉलेज ने मिलेनियम को 25-12, 25- 15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में सरदार पटेल कॉलेज ने पीआईसी पूरनपुर को सीधे सेटों में 25-23,26