फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sankirtan of Khatushyam took place in Bisalpur

Pilibhit News: बीसलपुर में हुआ खाटूश्याम का संकीर्तन

Fri, 19 Jul 2024 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Sankirtan of Khatushyam took place in Bisalpur
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज के पास बृहस्पतिवार की शाम बाबा खाटूश्याम का संकीर्तन हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने खाटूश्याम की पूजा-अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया, उनकी खूबियों पर चर्चा की और तरह तरह की मनौतियां मानी। कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चला। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस मौके पर सजावट का विशेष प्रबंध किया गया था। इस अवसर पर आयोजन समिति के सुरेंद्र पाठक ने आगंतुकों का आभार जताया। संवाद






--
रक्षा आश्रम में हुआ साईं हवन

बीसलपुर। मोहल्ला बख्तावरलाल स्थित साईं शिरडी रक्षाआश्रम में बृहस्पतिवार की शाम साईं हवन का आयोजन हुआ।

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने साईं बाबा की पूजा-अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और विभिन्न प्रकार की मनौतियां मानी। कार्यक्रम करीब सात बजे शुरू होकर नौ बजे तक चला। कार्यक्रम में काफी साईं भक्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन

बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के शिव मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को भंडारे के साथ दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन हो गया।
इस मंदिर में बुधवार से दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हुआ था। पहले दिन मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। बृहस्पतिवार को अंतिम दिन भंडारे का कार्यक्रम हुआ। भंडारा दोपहर में शुरू हो गया था, जो शाम तक चला। भंडारे में काफी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के कपिल पांडेय ने आगंतुकों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed