{"_id":"672916ace7b6a90e6f01c8a4","slug":"sampoorna-samadhan-diwas-34-complaints-only-six-resolved-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-125061-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस : शिकायतें 34, समाधान सिर्फ छह का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस : शिकायतें 34, समाधान सिर्फ छह का
विज्ञापन
अमरिया तहसील में समाधान दिवस पर समस्यायें सुनते डीएम संजय कुमार सिंह।संवाद
पीलीभीत। जिले की सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 34 शिकायतें आईं। इनमें सिर्फ छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतें संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेज दी गई। इधर अमरिया में डीएम संजय कुमार सिंह ने शिकायतों को सुना और एक का निस्तारण करवाया।
सदर तहसील में एडीएम न्यायिक अजीत परेश की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां राजस्व और अन्य विभागों से संबंधित दस शिकायतें आईं। इसमें दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम महीपाल सिंह ने बताया कि शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेज दिया गया।
अमरिया में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पांच शिकायतें आईं। मौके पर एक का ही निस्तारण हो सका। संपूर्ण समाधान दिवस में थाना अमरिया क्षेत्र के गांव हर हरपुर धुशोरा निवासी पप्पू ने अपनी पत्नी पर दो मासूम बच्चों को घर पर छोड़कर दूसरे के घर बैठ जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
गांव अमखिड़िया निवासी यूसुफ अली की पत्नी शबीना बानो ने प्रधान पर बगैर सड़क का निर्माण कराए पैसा निकालने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। मुन्ना लाल ने अपने खेत के पड़ोसी पर मेड़ किनारे लगाए गए यूकेलिप्टस के पेड़ों को तोड़ने का आरोप लगाया।
गांव भिखारीपुर निवासी इम्तियाज अहमद की पत्नी ईरम ने गांव के कुछ लोगों पर एक समारोह में संरक्षित पशु का मांस पकाकर मेहमानों को परोसने का आरोप लगाया। इस मौके पर एएसपी वीरेंद्र सिंह, एसडीएम मयंक गोस्वामी, तहसीलदार राम ऋषि रमन, नायब तहसीलदार रमेश चंद्र, सीएमओ आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
--
बीसलपुर : केवल दो शिकायतें निस्तारित
बीसलपुर। तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई नौ में से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया। अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी केके सक्सेना ने तो संचालन एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने किया। अधिकांश विभागों के तहसील और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। संवाद
--
पूरनपुर : एक मामले का समाधान
पूरनपुर। तहसील परिसर में तहसीलदार वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। चार शिकायतें आईं। मौके पर मात्र एक शिकायत का ही निस्तारण हो सका। संवाद
--
कलीनगर : कोई मामला निस्तारित नहीं
कलीनगर। एडीएम राजस्व एवं वित्त रितू पूनिया की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें छह शिकायतें प्राप्त हुई। मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। इस दौरान एसडीएम देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। समाधान दिवस के बाद एडीएम ने तहसील क्षेत्र के गांव चौगान में पहुंचकर आईजीआरआर पोर्टल पर की गई शिकायत की हकीकत को परखा और राजस्व कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। संवाद
--
समाधान दिवस में आईं शिकायतों को निस्तारित किए जाने का पूरा प्रयास रहता है। जो मामले रह जाते हैं उन्हें तीन दिन में हल किए जाने के आदेश दिए जाते हैं।
- संजय कुमार सिंह, डीएम