फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Saja Diwan, glorified the Guru

Pilibhit News: सजा दीवान, गुरु की महिमा का किया बखान

Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Saja Diwan, glorified the Guru
शहर के छेवी पातशाही गुरूद्धारा में मौजूद संगत । संवाद
पीलीभीत। शहर में छेवीपातशाही गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरु का दीवान सजाया गया। इसके बाद शबद कीर्तन हुआ। शाम तक अटूट लंगर चलता रहा। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर पूरनपुर, मझोला, बीसलपुर क्षेत्र के गुरुद्वारों में भी कार्यक्रम व लंगर हुए।
विज्ञापन


पूरनपुर। नगर में 14 नवंबर से चल रही प्रभातफेरी का सोमवार को समापन हुआ। अखंड पाठ के समापन पर भोग पड़ा। दीवान सजा, जिसमें ग्रंथी बूटा सिंह, रागी कलजीत सिंह, आसाम रोड गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी जसपाल सिंह ने कीर्तन और प्रवचन के माध्यम से गुरुनानक देव जी के जीवन परिचय और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। प्रधान रणजीत सिंह, बलजीत सिंह खैहरा, मनजिंदर सिंह, पलविंदर सिंह मावी, करनैल सिंह, बहादुर सिंह आदि प्रमुख लोग थे।
विज्ञापन

मझोला। गुरुद्वारा श्री कलीधर सिंह सभा में पिछले तीन दिनों से चल रहे अखंडपाठ साहिब का सोमवार को समापन हुआ। सदरपुर से पहुंचे ज्ञानी जत्थे ने गुरु नानक जी के जीवन काल का वर्णन किया। सोमवार को गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी बाबा रणजीत सिंह द्वारा भोग की अरदास की गई। मझोला सहित पकड़िया, गिद्धौर, खिड़की फॉर्म, सूरजपुर, बड़वार, हल्दी आदि गांव के लोगों ने गुरुद्वारे में श्रीगुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीसलपुर। गुरुद्वारा में गुरु नानक देव जयंती के सिलसिले में तीन दिन से चल रहे अखंड पाठ का सोमवार को सुबह समापन हो गया था उसके बाद प्रवचन कार्यक्रम हुआ। बिलसंडा के गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में आए रागी जत्थे ने गुरु नानक देव के बारे में विस्तार से चर्चा की और उनके जीवन परिचय के बारे में बताया। उन्होंने गुरु नानक देव द्वारा सिख धर्म के लिए किए गए बलिदानों के बारे में भी जानकारी दी। लंगर के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया ।

शहर के छेवी पातशाही गुरूद्धारा में मौजूद संगत । संवाद

शहर के छेवी पातशाही गुरूद्धारा में मौजूद संगत । संवाद

शहर के छेवी पातशाही गुरूद्धारा में मौजूद संगत । संवाद

शहर के छेवी पातशाही गुरूद्धारा में मौजूद संगत । संवाद

शहर के छेवी पातशाही गुरूद्धारा में मौजूद संगत । संवाद

शहर के छेवी पातशाही गुरूद्धारा में मौजूद संगत । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed