{"_id":"67d9b8b071b41d317103e0f3","slug":"rte-today-is-the-last-chance-to-apply-for-free-education-in-private-schools-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-132586-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन का अंतिम मौका आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन का अंतिम मौका आज
Tue, 18 Mar 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 25 फीसदी गरीब बच्चों के प्रवेश के चौथे चरण की आवेदन प्रक्रिया का बुधवार को अंतिम दिन है। आवेदक, अंतिम दिन आवेदन जमा कर बच्चे के निजी स्कूल में शिक्षा का अवसर पा सकते हैं। इसके बाद आवेदन का सत्यापन और लॉटरी निकाली जाएगी।
दुर्बल वर्ग के अंतर्गत निशुल्क प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया इस बार चार चरणों में पूरी की जा रही है। पहला चरण की आवेदन प्रक्रिया एक से 19 दिसंबर तक चली। आवेदन पत्रों का सत्यापन 20 से 23 दिसंबर तक किया गया। इसके बाद 24 दिसंबर को लॉटरी निकाली गई।
विद्यालयों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जनवरी में दूसरे और फरवरी में तीसरे चरण की प्रवेेश प्रक्रिया पूरी की गई। आरटीई के चौथे चरण की आवेदन प्रक्रिया एक मार्च से 19 मार्च तक चलेगी। इस चरण में आवेदन का बुुधवार को अंतिम दिन है।
विज्ञापन
ये दस्तावेज हैं जरूरी
आवेदन के लिए आवेदक का आय प्रमाणपत्र, जाति व निवास प्रमाणपत्र जरूरी है। बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र व आधार कार्ड भी लगेगा। जिस ब्लॉक में रहते हों, वहीं के स्कूलों के लिए आवेदन करें। आसपास के स्कूलों का विकल्प जरूर भर दें।