{"_id":"65d755851f9e5707f10807f5","slug":"roadways-buses-are-parked-at-naugawan-intersection-and-not-at-the-bus-stand-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-112415-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बस अड्डे पर नहीं नौगवां चौराहे पर खड़ी होती हैं रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बस अड्डे पर नहीं नौगवां चौराहे पर खड़ी होती हैं रोडवेज की बसें
विज्ञापन
शहर की लगभग सभी सड़कों पर अवैध पार्किंग, जानकर भी जिम्मेदार नहीं करते कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। बस अड्डे पर खड़ी न कर चालक रोडवेज बसों को नौगवां चौराहे पर खड़ी करते हैं। प्राइवेट वाहन चालकों ने भी यहां अवैध स्टैंड बना रखा है। ऐसे में यहां रोजाना ही जाम लग जाता है, जिस कारण लोगों को काफी दिक्कत होती है।
अवैध पार्किंग और अवैध स्टैंडों पर कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है। स्थिति यह है कि शहर की लगभग सभी सड़कों पर वाहनों की अवैध पार्किंग दिखाई देती है। इनमें नौगवां चौराहा भी शामिल है। इस चौराहे पर प्राइवेट ही नहीं रोडवेज बसें भी मनमाने ढंग से खड़ी की जाती हैं।
चौराहे से बरेली, टनकपुर और शाहजहांपुर जाने वाले मार्ग पर पूरे दिन रोडवेज बसें खड़ी रहती हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर 1:05 बजे चौराहे से बरेली जाने वाली सड़क पर तीन बसें खड़ी थीं। इसमें दो बसें पीलीभीत डिपो की थीं। सड़क के दूसरी ओर भी वाहनों को बेतरतीब खड़ा किया गया था।
विज्ञापन
टनकपुर जाने वाले मार्ग पर भी रोडवेज बस खड़ी थी। परिचालक, यात्रियों को बैठा रहा था। कहने को तो यहां पर यातायात सिपाही और होमगार्ड की तैनाती है, लेकिन कोई भी इन बसों और सड़क पर खड़े वाहन को रोक नहीं रहा था।
-
प्राइवेट वाहनों के कब्जे में शाहजहांपुर मार्ग की आधी सड़क
दोपहर 1:10 बजे नौगवां चौराहे से शाहजहांपुर जाने वाले मार्ग की आधी सड़क पर प्राइवेट वाहनों का कब्जा दिखा। सड़क के दोनाें ओर टेंपो, मैजिक, कार और अन्य वाहन खड़े थे। आवागमन में बाधा बन रहे इन वाहनों पर चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी मेहरबान दिखे। सड़क पर सवारी बैठाते-उतारते ई-रिक्शा चालकों को कोई रोकता नजर नहीं आया।
-
यात्री परेशान... डिपो के जिम्मेदार अनजान
भले ही रोडवेज बस चालकों ने नौगवां चौराहे पर स्टैंड बना रखा है लेकिन यात्रियों की दिक्कत फिर भी दूर नहीं हो रही। कौन बस कहां जाएगी और कब जाएगी, यात्रियों को जानकारी नहीं मिल पाती। बसों के चालक-परिचालक जल्दबाजी में यात्रियों को सही जानकारी भी नहीं देते। चौराहे पर यात्रियों के बैठने और पेयजल के इंतजाम भी सही नहीं हैं।
-
नौगवां चौराहे पर कोई बस स्टैंड नहीं बनाया गया है। चालक, यात्रियों को बैठाने के लिए बस रोकते हैं। ज्यादा देर तक बसें खड़ी नहीं होती हैं।
- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
--
नौगवां चौराहे पर खड़ी होने वाली बसों के संबंध में डिपो के जिम्मेदारों से कई बार कहा गया है। बसों और अन्य वाहनों का चालान भी किया गया। अब यातायात सीओ की ओर से पत्र जारी कराएंगे।
- रावेंद्र सिंह, यातायात निरीक्षक