{"_id":"678aadc8068b3c0a820bbee9","slug":"report-of-disturbance-at-the-temple-filed-after-three-weeks-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-129142-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन सप्ताह बाद दर्ज हुई मंदिर पर उत्पात मचाने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन सप्ताह बाद दर्ज हुई मंदिर पर उत्पात मचाने की रिपोर्ट
Sat, 18 Jan 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने एक मंदिर में उत्पात मचाने के मामले की रिपोर्ट शुक्रवार को तीन सप्ताह बाद दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भौरुआ स्थित मंदिर के पुजारी नन्हें गिरी ने बताया कि 23 दिसंबर की शाम को कुछ लोगों ने आकर उनके मंदिर में काफी ज्यादा उत्पात मचाया था। मंदिर की पवित्रता भी भंग की थी। विरोध करने पर पुजारी से गाली-गलौज भी की।
युवकों ने जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचे से फायर भी झोंका। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। उसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। नन्हें गिरी ने अगले दिन कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही थी। पुलिस ने जांच कर मामले को सही पाते हुए चार नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि नन्हें गिरी की तहरीर पर गांव राजूपुर निवासी शोएब हसन, मुन्ना, नन्हा हसन, जीशान सहित सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।