फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report filed against 10 people including a police constable for dowry harassment

Pilibhit News: दहेज उत्पीड़न में पुलिस आरक्षी समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 01 Jun 2025 10:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Report filed against 10 people including a police constable for dowry harassment
पीलीभीत। दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। लंबे समय तक यातनाएं सहने के बाद परेशान विवाहिता अपने मायके में आकर रहने लगी। ट्रैफिक पुलिस में आरक्षी पद पर तैनात पति पर नशा करने का आरोप लगाया। सुलह समझौता केंद्र से नोटिस जाने के बाद भी आरोपी नहीं पहुंचे। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




थाना जहानाबाद क्षेत्र के मिश्रन टोला निवासी प्रतिभा शर्मा ने एसपी के आदेश पर जहानाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी 11 नवंबर 2024 को दिल्ली के थाना भजनपुरा के सुभाष बिहार निवासी विवेक शर्मा से हुई थी। शादी में परिवार वालों ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी शादी में दिए गए दान दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से उसके पति विवेक शर्मा, सास शारदा देवी, ससुर संजीव शर्मा, जेठ ललित शर्मा, चचिया ससुरा राजीव शर्मा, राजकुमार शर्मा व हरप्रकाश शर्मा, हरप्रकाश की पत्नी बेबी शर्मा, उनके पुत्र अचल और विनोद शर्मा दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस में आरक्षी पद पर कार्यरत पति विवेक शर्मा नशा भी करता है। 15 दिसंबर 2024 को ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने पिता के साथ मायके में आ गई। इसके बाद पुलिस से शिकायत करने पर मामला सुलह समझौता केंद्र में भेज दिया गया। कई बार नोटिस जाने के बाद भी वह लोग समझौता केंद्र पर नहीं आए। एसपी के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed