फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Relief from fault, unannounced power cuts troubled consumers

Pilibhit News: फाल्ट से मिली राहत, अघोषित कटौती ने उपभोक्ताओं को किया परेशान

Tue, 17 Jun 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 17 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Relief from fault, unannounced power cuts troubled consumers
पीलीभीत। शहरवासियों को फाल्ट से तो मंगलवार को राहत मिली, लेकिन बिजली कटौती ने दिन भर उपभोक्ताओं को छकाया। हर घंटे कटौती के साथ उपभोक्ताओं को बिजली मिल सकी। जिससे उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

जिले गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को उमस भरी गर्मी में लोगों को पसीना निकाला, तो वहीं शहर में कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात न मिल सकी। पिछले पांच दिनों से फाल्ट के चलते जहां घंटों बिजली बाधित रही। वहीं मंगलवार को भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी में दिन भर कटौती होती रही। एक घंटे में दो से तीन बार कटौती होना एक आम बात रही। वहीं शहर के मोहल्ला एकता नगर, नई बस्ती, मधुवन, सिविल लाइंस, राजाबाग, बल्लभ नगर, राजीव कॉलोनी, आवास विकास, खैरूल्ला शाह, मदीनाशाह, कांशीराम, तुलाराम, साहूकारा, बाजार गेट आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। शहर के उपभोक्ता बिजली दफ्तर फोन कर कटौती की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ एक जगह दिक्कत आई थी। जिन्हें सही करा दिया। हालांकि कहीं कोई फाल्ट की समस्या नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed