फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Relief from cold in the morning and evening, sunshine during the day

Pilibhit News: सुबह-शाम ठंड, दिन में खिली धूप से मिली राहत

Sat, 11 Jan 2025 04:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 11 Jan 2025 04:26 PM IST
विज्ञापन
Relief from cold in the morning and evening, sunshine during the day
पीलीभीत में शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में धूप ​​खिलने से शहर के स्टेशन मार्ग पर बाजार में भी - फोटो : दहीचौकी में ट्रेनरियों से निकले नाले के पाइप को किया गया बंद।
पीलीभीत। जिले में मौसम ने फिर करवट ली है। करीब एक सप्ताह से कोहरा और धुंध छाए रहने के बाद बृहस्पतिवार से मौसम बदला। शुक्रवार को सुबह और शाम को ठंड रही, लेकिन दिन में खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की। शाम को गलन बढ़ी तो सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। अधिकांश लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

तराई में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कई दिनों से कोहरे के साथ गलन की समस्या बनी थी, लेकिन बृहस्पतिवार को मौसम बदला और दिन में धूप खिली। शाम होते ही ठंड में फिर इजाफा हुआ। शुक्रवार को भी मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहा। सुबह हल्की धुंध छाई रही। करीब नौ बजे के बाद खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

चार बजे तक धूप खिली रहने से सड़कों पर लोगों की आवाजाही अधिक दिखी। बाजार में भी रौनक रही, लेकिन शाम होते ही मौसम में ठंड का इजाफा हो गया। गलन बढ़ने से लोग परेशान हुए। इससे अधिकांश लोग देर शाम से ही घरों में दुबक गए। सड़कों पर आवाजाही हो गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम 17.2 व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम 15.1 व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed