फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Preparations underway for renewed agitation to waive the TET requirement for teachers appointed before 2010.

Pilibhit News: 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की बाध्यता खत्म कराने को फिर आंदोलन की तैयारी

Mon, 10 Aug 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 10 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway for renewed agitation to waive the TET requirement for teachers appointed before 2010.
अशोक कॉलोनी में बैठक करते ​शिक्षक। संवाद - फोटो : Archive
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक अशोक कॉलोनी स्थित ग्राउंड में हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। सबसे प्रमुख मुद्दा 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की बाध्यता को लेकर रहा। संघ ने एक बार फिर इस बाध्यता को समाप्त कराने के लिए आंदोलन शुरू करने की रणनीति बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष लाल करन ने कहा कि इस मामले में प्रदेश कार्यकारिणी से आवश्यक दिशा-निर्देश मिलने का इंतजार है। संघ इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगा और शिक्षकों के हित में हर संभव प्रयास करेगा।
विज्ञापन

संघ के महामंत्री मोहम्मद सिद्दीकी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी नवगठित ब्लॉक इकाइयों का सक्रिय होना जरूरी है। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि जिले, मंडल और प्रदेश स्तर से मिलने वाले दिशा-निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान पिछले माह मंडलीय महामंत्री अरविंद कुमार गंगवार के हुए आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। पदाधिकारियों और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान डॉ. देवेंद्र कन्हैया के अलावा नीरज पाल सिंह, सत्येंद्र कुमार, पवन कुमार, राजेश कुमार वर्मा, संदीप कुमार, पवन कुमार गंगवार, अमित कुमार शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed