{"_id":"6861737fe3f0fd33cd013e8a","slug":"preparations-for-grand-welcome-of-children-emphasis-on-increasing-attendance-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-138756-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बच्चों के भव्य स्वागत की तैयारी, उपस्थिति बढ़ाने पर भी जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बच्चों के भव्य स्वागत की तैयारी, उपस्थिति बढ़ाने पर भी जोर
विज्ञापन
पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में एक जुलाई से शुरू हो रहे शिक्षण कार्य को लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। एक जुलाई को स्कूल खुलने पर बच्चों का स्वागत भी किया जाएगा।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक जुलाई से परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य शुरू हो रहा है। ऐसे में नए सत्र में बच्चों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। मई माह में चलाए गए अभियान को दोबारा शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत शिक्षक गांवों में भ्रमण कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक करेंगे।
सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में भी अभिभावकों को बताया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मौर्य ने बताया कि एक जुलाई को परिषदीय स्कूलों में बच्चों का स्वागत किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं। बच्चों की संख्या बढ़ाने पर भी लगातार जोर दिया जा रहा है।