फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Preamble of the Constitution was recited, competitions were held in schools and colleges

Pilibhit News: संविधान उद्देशिका का हुआ पाठ, स्कूल-कॉलेजोंं में प्रतियोगिताएं

Wed, 27 Nov 2024 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Preamble of the Constitution was recited, competitions were held in schools and colleges
बीसलपुर के राजकीय महाविद्यालय में संविधान दिवस पर शपथ लेते विधाथीZ और स्टॉफ।स्रोत:प्राचार्य
पीलीभीत। जिले भर में संविधान दिवस पर कई आयोजन हुए। कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का लखनऊ से सीधा प्रसारण हुआ। संविधान की उद्देशिका का पाठ कराया गया। स्कूल-कॉलेजों में भाषण, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं हुईं। राजनीतिक दलों ने भी उत्साह से संविधान दिवस मनाया।
विज्ञापन




कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। अफसरों और जन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और भाषण सुना।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। सभी को संविधान की उद्देशिका का पाठ कराया। कहा कि हमारा संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। इसे आज ही के दिन अंगीकृत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्देशिका संविधान की आत्मा है। कहा कि संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी जाने और उनको माने व उनका पालन करें। विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को शपथ दिलाई। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया, एडीएम न्यायिक आदि अधिकारी मौजूद रहे।
--
बीसलपुर में एसडीएम ने दिलाई शपथ
बीसलपुर। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने मंगलवार को संविधान दिवस पर स्टाफ के सभी लोगों को संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर तहसीलदार करम सिंह, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। ब्लॉक सभागार में भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने ब्लॉक कार्यालय के कर्मचारियों, प्रधानों और बीडीसी को शपथ दिलाई। इस इस मौके पर बीडीओ मृदुला, प्रधान और बीडीसी सदस्य भी मौजूद थे। संवाद
--




राजकीय महाविद्यालय में हुए कई कार्यक्रम
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अलका मेहरा ने मां शारदे के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. जगदंबा प्रसाद ने स्वागत भाषण के बाद भारतीय संविधान की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई। इसके बाद छात्रा मधु गंगवार, प्रतिभा गंगवार, वेदप्रकाश ने वर्तमान समय में संविधान की उपयोगिता, महत्व एवं महिला अधिकारों के बारे में बताया। शपथ ली गई। संवाद
--
बरखेड़ा में भी हुआ कार्यक्रम
बरखेड़ा। संविधान दिवस के मौके पर ग्राम पंचायत रम्पुरा नत्थू में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। खंड विकास अधिकारी प्रेम सिंह ने शपथ दिलाई। डीसी मनरेगा ने भी विचार रखे। संवाद

--
सपा कार्यालय पर मनाया संविधान दिवस

पीलीभीत। सपा कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता में संविधान दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर दिव्या गंगवार, नफीस अहमद अंसारी आदि पदाधिकारियों ने विचार रखे। इस दौरान उपाध्यक्ष नरेन्द्र मिश्रा कट्टर, काशीराम सरोज समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed