फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police force was deployed at Nakatadana intersection due to the dispute over the religious place

Pilibhit News: धार्मिक स्थल के विवाद को लेकर नकटादाना चौराहे पर तैनात रहा पुलिस फोर्स

Tue, 26 Aug 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 26 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Police force was deployed at Nakatadana intersection due to the dispute over the religious place
पीलीभीत। केजीएन कॉलोनी में नगर पालिका की जमीन पर धार्मिक स्थल के नवीनीकरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सोमवार को नकटादाना चौराहे और आसपास के क्षेत्र में पुलिस तैनात रही। हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने सोशल मीडिया पर एकत्र होने का आह्वान किया था, लेकिन मौके पर कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

पिछले दिनों केजीएन टू कॉलोनी में नगर पालिका की जमीन पर एक धार्मिक स्थल के नवीनीकरण को लेकर विवाद हो गया है। प्रशासन का कहना है कि जिस भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, वह नगर पालिका की है, इसलिए इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। वहीं, दूसरे समुदाय के लोग भी धार्मिक स्थल बनाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर हिंदूवादी संगठनों की ओर से सोमवार को कार्यकर्ताओं के एकत्र होने से संबंधित एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसको ध्यान में रखते हुए सोमवार सुबह से ही पुलिस बल के साथ-साथ खुफिया विभाग की टीमें भी सक्रिय रहीं और पूरे क्षेत्र पर नजर बनाए रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed