{"_id":"691230d9d17d308348071c67","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-147735-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: समितियों से डीएपी गायब, गेहूं बोआई के समय किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: समितियों से डीएपी गायब, गेहूं बोआई के समय किसान परेशान
Tue, 11 Nov 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
नन्हू लाल कृषक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले में धान की कटाई के बाद खाली हुए खेतों में गेहूं की बोआई के लिए किसानों को डीएपी खाद की आवश्यकता है लेकिन सहकारी समितियों पर इसका अभाव है। डीएपी खाद पाने के लिए किसान भटक रहे हैं लेकिन फिर भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर लापरवाह बने हुए हैं। किसानों में इस बात को लेकर चिंता है कि समय पर गेहूं की बोआई नहीं कर पाने से पैदावार प्रभावित हो सकती है।
बीसलपुर। विभागीय अनदेखी के चलते तहसील क्षेत्र की अधिकतर सहकारी समितियों पर डीएपी खाद का अभाव पिछले एक सप्ताह से बना हुआ है। गेहूं की बोआई के लिए किसानों को डीएपी खाद की आवश्यकता है। किसान समितियों पर डीएपी खाद लेने जाते हैं और निराश होकर लौटते हैं। कुछ किसान तो मजबूरी में बाजार में निजी दुकानों पर महंगी दर से डीएपी खाद खरीद कर काम चला रहे हैं। छोटे किसान बाजार से महंगी दर पर डीएपी खाद नहीं खरीद पाते। जागरूक किसानों ने जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
घुंघचाई। गेहूं की बोआई का समय चल रहा है लेकिन किसानों को डीएपी खाद न मिलने के चलते दिक्कतें हो रही हैं। सोमवार को साधन सहकारी समिति सिकरहना में खाद उपलब्ध थी लेकिन पॉस मशीन में दिक्कत से किसानों को वितरण नहीं हो सका। किसान खाद लेने के लिए समिति पर पहुंचे लेकिन मशीन ठीक न होने के चलते उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। कुछ किसानों ने बताया कि मंगलवार को खाद वितरण की बात कही है। सहकारी समिति के सचिव हरवीर सिंह ने बताया कि खाद उपलब्ध है। मशीन ठीक न होने पर वितरण नहीं हो सका। मंगलवार को खाद का वितरण किया जाएगा। किसान लगातार खाद के लिए समितियों के चक्कर लगा रहे है।
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर पिछले कई दिनों से डीएपी खाद की किल्लत है। वैसे भी खाद उपलब्ध होने पर किसान को जरूरत चार कट्टों की होती है लेकिन मिलते मात्र दो कट्टे हैं। सोमवार को समिति पर सचिव नहीं थे। मौजूद कर्मचारी से जानकारी लेने पर बताया कि एक दो दिन में खाद आने वाली है। ग्राम सरदार नगर में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति सचिव ने बताया कि डीएपी खाद की कमी है। जल्द ही खाद आने वाली है। अभी बीच में खाद आई थी उसे किसानों को उपलब्ध करा दिया। किसान खाद की कमी के कारण समिति के चक्कर काट रहे हैं।
सहकारी समितियों पर डीएपी खाद न होने के लिए विभागीय अधिकारी पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। विभाग के आला अधिकारियों को इस ओर पर्याप्त ध्यान देना चाहिए।
नन्हूंलाल कृषक गांव अहिरवाड़ा
सहकारी समितियों पर डीएपी खाद न होने का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। छोटे किसान बाजार से महंगी दर पर डीएपी खाद नहीं ले पा रहे हैं। खेतों में डीएपी खाद नहीं डाल पाने से पैदावार कम होने की आशंका है।
देवऋषि शंखधर, कृषक गांव बैरा
जिन सहकारी समितियों में डीएपी खाद नहीं, वहां एनपीके खाद पर्याप्त मात्रा में है। किसानों को डीएपी की जगह पर एनपीके खाद दी जा रही है।
डीपी आर्य, अपर जिला सहकारी अधिकारी, बीसलपुर
जिले में खाद की रैक आ गई है। सभी समितियों पर खाद भेजी जा रही है। जिन समितियों पर खाद नहीं है, उनकी जानकारी कर वहां खाद पहुंचाई जाएगी। खाद को लेकर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।- नरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी।

नन्हू लाल कृषक- फोटो : सांकेतिक

नन्हू लाल कृषक- फोटो : सांकेतिक