{"_id":"6912304d03f268a0210b9b2c","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-147749-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आरआरसी संचालन में लापरवाही पर दस सचिवों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आरआरसी संचालन में लापरवाही पर दस सचिवों को नोटिस जारी
Tue, 11 Nov 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। आरआरसी सेंटर संचालन में लापरवाही बरते जाने पर डीपीआरओ ने मरौरी ब्लॉक के दस सचिवों को नोटिस जारी कर उनका स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही तीन दिनों के भीतर उन्हें स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।
ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था बेहतर हो सके, इसको लेकर ग्राम पंचायतों पर लाखों रुपये की कीमत से आरआरसी सेंटरों का लाखों रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया। इसके बाद भी विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही से इनका क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। देखरेख के अभाव में इनके हालात बदतर हो चुके हैं। इसके बाद भी कर्मचारी इनका संचालन नहीं करा रहे हैं। डीपीआरओ ने कार्याें में लापरवाही के चलते मरौरी ब्लॉक के मेवालाल, विकास पांडेय, कुमारी किरन, पूरन सिंह राना, रिजवान, नासिर, राकेश शर्मा, मनोरंजन कुमार सिंह, कुमारी आरूषी और वसीम अहमद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही निर्देश जारी किए हैं कि तीन दिनों के अंदर वह अपना स्पष्टीकरण जिला पंचायती राज कार्यालय में उपलब्ध कराएं। साथ ही आरआरसी का संचालन कराएं। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि आरआरसी सेंटर संचालन में लापरवाही पर दस सचिवों को नोटिस जारी किया है।