फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pending investigations should be resolved soon: IG

लंबित विवेचनाएं शीघ्र निस्तारित करें : आईजी

Thu, 03 Oct 2024 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Pending investigations should be resolved soon: IG
पीलीभीत पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में समीक्षा बैठक लेते आईजी रमेश कुमार सिंह। स्रोत विभाग
पीलीभीत। पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में बुधवार को आईजी रमेश कुमार सिंह ने अफसरों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इसमें लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, आगामी त्योहारों की तैयारियों और कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


आईजी ने अपराध नियंत्रण के साथ लंबित विवेचनाओं की स्थिति को जाना और समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही गैंगस्टर एक्ट एवं भूमाफियाओं के विरुद्ध संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई, बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत अभियोगों में प्रगति की समीक्षा, धर्मान्तरण के पंजीकृत अभियोगों में प्रभावी कृत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। गोकशी के पंजीकृत अभियोगों में अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी पर जोर दिया। साथ ही थानों एवं पुलिस परिसरों की साफ-सफाई, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आगामी त्योहारों पर जनपदीय पुलिस द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही जनता के साथ मधुर व्यवहार रखकर पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए कहा है। इस मौके पर एसपी अविनाश पांडेय, एएसपी विक्रम दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed