फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Patients suffering from cough, cold and fever increased in Arogya Mela

Pilibhit News: आरोग्य मेले में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े

Mon, 30 Dec 2024 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 30 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cough, cold and fever increased in Arogya Mela
पीलीभीत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगने वाला आरोग्य मेला औपचारिकता बनकर रह गया है। रविवार को कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की गैर मौजूदगी में फार्मासिस्ट ने मरीजों का इलाज किया। अधिकांश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को जांच की सुविधा भी नहीं मिली। आरोग्य मेले में सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज अधिक पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार में डॉ. जयदीप वर्मा व डॉ. पंकज राजवंशी ने 68 मरीजों का उपचार किया। सुबह से ही मरीजों को पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। यहां सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, खांसी जुकाम और त्वचा से संबंधी पहुंचे। फार्मासिस्ट अमरेश कुमार ने मरीजों को दवाएं वितरित की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच न होने से मरीजों को जिला अस्पताल जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

सुहास में डॉ. श्रंखला मिश्रा ने 58 मरीजों को देखा और दौलतपुर पट्टी में डॉ. मनीषा चौरसिया ने 48 मरीजों को परामर्श दिया। पीएचसी पर फार्मासिस्ट के न होने से स्टाफ नर्स व ट्रेनी फार्मासिस्ट ने मरीजों को दवाएं वितरित की। खांडेपुर पीएचसी पर डॉ. पराग अग्रवाल ने 32 मरीजों को देखा। यहां लैब टेक्नीशियन ने मरीजों को दवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा किसी पीएचसी पर महिला चिकित्सक ने होने से महिला मरीजों को परेशानी हुई। अमरिया क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी स्थित पीएचसी पर डॉ. फीरोज बेग ने 62 मरीजों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed