{"_id":"6a6a462c7c82bdff6b05694a","slug":"pakad-tree-branch-falls-on-main-road-in-jehanabad-traffic-disrupted-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-165366-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जहानाबाद में मुख्य मार्ग पर गिरी पाकड़ की टहनी, आवागमन रहा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जहानाबाद में मुख्य मार्ग पर गिरी पाकड़ की टहनी, आवागमन रहा बाधित
Wed, 29 Jul 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
जहानाबाद शाही मार्ग पर आज वर्षों पुरानी एक पाकड़ की टहनी टूटकर सड़क के बीचो बीच गिरी जिसके कारण
- फोटो : टूंडला-हरुदुआगंज रेलखंड का निरीक्षण करते रेल महाप्रबंधक नरेशपाल सिंह रेलवे
जहानाबाद। कस्बे के मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते बचा। वर्षों पुराने पाकड़ के पेड़ की एक विशाल टहनी अचानक टूटकर सड़क के बीचोबीच गिर गई। टहनी की चपेट में आकर तार टूट गए। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। साथ ही सड़क पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।
गनीमत रही कि जिस समय यह टहनी गिरी, उस वक्त वहां से कोई राहगीर या वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। टहनी गिरने से जहानाबाद–शाही मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। मार्ग के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में टहनी को काटकर मार्ग से हटाया गया। तब वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। टहनी गिरने से एक आतिशबाज की दुकान और पड़ोस का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -