{"_id":"6754a64b70a703ce8a0f59e4","slug":"paddy-procurement-centers-are-running-only-on-paper-inspection-reveals-the-truth-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-126911-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कागजों पर चल रहे धान खरीद केंद्र, निरीक्षण में खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कागजों पर चल रहे धान खरीद केंद्र, निरीक्षण में खुली पोल
विज्ञापन
बीसलपुर। एडीएम के निर्देश पर एसडीएम ने शनिवार को गांव बौनी और भैसता जलालपुर के राजकीय धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। मौके पर न कोई केंद्र मिला और न ही प्रभारी मिले। एसडीएम ने डिप्टी आरएमओ को दोनों केंद्रों की सघन जांच करने के निर्देश दिए।
शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रही एडीएम रितु पुनिया से कुछ ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा कि गांव बौनी और भैंसटा जलालपुर के राजकीय धान क्रय केंद्र केवल कागजों पर चल रहे हैं। मौके पर कोई केंद्र मौजूद नहीं है और न ही कोई कर्मचारी। इस पर एडीएम ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने दोनों गांवों में जाकर मामले की जांच की। इस दौरान सूचना सही पाई गई।
एसडीएम ने फोन पर केंद्र प्रभारियों से अनुपस्थित रहने का कारण पूछा तो उन्होंने स्वयं को बीमार बता दिया। केंद्र प्रभारियों ने यह भी बताया कि जिन गांवों में उनके केंद्र हैं। वहां किसान धान नहीं लाना चाहते हैं। केंद्र प्रभारियों ने एसडीएम से अपने केंद्र मंडी परिसर में स्थानांतरित कराने की मांग की। एसडीएम ने बताया कि डिप्टी आरएमओ को दोनों केंद्रों की सघन जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।