{"_id":"5dc0667f8ebc3e93cf6596b0","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly3827876108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पढ़ाया भाईचारे का पाठ, जनता को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पढ़ाया भाईचारे का पाठ, जनता को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बारावफात और अयोध्या के संभावित फैसले को लेकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है। सोमवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विभिन्न समुदायों के लोगों संग उनके आवास पर बैठक हुई। इसमें कहा गया कि निर्णय जो भी आए, उसको स्वीकार करना है। कोई ऐसा काम नहीं करना है, जिससे दूसरे को ठेस पहुंचे। इस पर सभी ने उनको हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों भी मौजूद रहे और सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके अलावा थाना स्तर पर पीस कमेटी बैठकों का आयोजन किया गया।
सदर कोतवाली में दोपहर तीन बजे से हुई बैठक में सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने जनता से सीधा संवाद किया। इसमें परंपरागत तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई। सोशल मीडिया पर चल रहे भड़काऊ पोस्ट से दूरी बनाने के प्रति विशेष तौर पर जागरूक किया गया। सुनगढ़ी थाने में इंस्पेक्टर राजेश सिंह, नरेशपाल सिंह, एसएसआई सतीश चंद वाजपेयी की अगुवाई में बैठक हुई। पुलिस ने सुरक्षा बंदोबस्त का अहसास कराते हुए लोगों को शांति और भाईचारे का पाठ पढ़ाया। न्यूरिया में इंस्पेक्टर बिरजाराम, गजरौला में थानाध्यक्ष नरेश कश्यप, अमरिया में एसओ पुष्कर सिंह, बरखेड़ा में इंस्पेक्टर बृज किशोर मिश्र की अगुवाई में पीस कमेटी बैठक हुई। सभी स्थानों पर संभ्रांत लोगों को जिम्मेदारी दी गई। कहा कि बिना वर्दी के पुलिस की भूमिका उन लोगों को निभानी है।