{"_id":"667b4a9aa3b669eeb90f04f4","slug":"order-during-summer-vacation-advocates-expressed-displeasure-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-118465-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आदेश, अधिवक्ताओं ने व्यक्त की नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आदेश, अधिवक्ताओं ने व्यक्त की नाराजगी
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र वकील।स्रोत:वकील
पूरनपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश पर होने के बाद भी विचाराधीन मामले की सुनवाई की तिथि चार जुलाई निर्धारित होने तथा यथास्थिति के आदेश पर वकीलों ने नाराजगी व्यक्त की। डीएम को शिकायती पत्र भेजा। हालांकि बाद में वार्ता के बाद नाराज वकील शांत हो गए।
वकील रजनीश सक्सेना ने एक विचाराधीन मामले में चार जुलाई को सुनवाई की तिथि निर्धारित होने, वकीलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश पर होने के बाद भी मामले में यथास्थिति के आदेश पर नाराजगी व्यक्त कर डीएम को पत्र भेजकर शिकायत की।
प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र को भी ज्ञापन दिया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र होकर रोष व्यक्त किया। रोष व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र, महामंत्री संजय पांडेय, पूर्व अध्यक्ष संजय सक्सेना, युनुस खा आदि थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा ने बताया कि दिए गए आदेश को एसडीएम ने रद्द करने की जानकारी दी है। वार्ता में विवाद निपट गया है। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अधिवक्ताओं को वार्ता करने के लिए बुलाया गया है। वकील संतुष्ट हैं।