फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Only 22 of the 2200 flood victims received relief material

Pilibhit News: बाढ़ से 2200 पीड़ित 22 को ही मिली राहत सामग्री

Sun, 14 Jul 2024 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 14 Jul 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Only 22 of the 2200 flood victims received relief material
पूरनपुर तहसील सभागार में बाढ़ पीड़ितो को राहत साम्रग्री किट बांटते विघायक पुत्र और तहसीलदार।स्र
पूरनपुर। चंदिया हजारा गांव में 2200 लोग बाढ़ पीड़ित हैं, इनमें से अब तक सिर्फ 22 को ही राहत सामग्री मिल पाई है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। यही हाल क्षेत्र के अन्य गांवों में है।
विज्ञापन

शारदा नदी में आई बाढ़ से क्षेत्र के 30 गांव प्रभावित हुए हैं। इन गांवों में जलभराव से भारी तबाही हुई। बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व निरीक्षक महेश पाल, केके शुक्ला, रामप्रताप, अजय शुक्ला, डोरीलाल, मुरमेश, सोनपाल के नेतृत्व में 20 लेखपालों को लगाया गया। इन्हें राहत किट बांटने की जिम्मेदारी दी गई है। 5500 राहत किट की मांग भेजी गई।
विज्ञापन

अब तक ज्यादातर जगह मदद नहीं पहुंच पाई है। चंदिया हजारा के 2200 मे से सिर्फ 22 बाढ़ पीड़ितों को ही राहत किट मिली है। हालांकि, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार का दावा है कि गांव में अब तक 72 पीड़ितों को बाढ़ राहत किट मिल चुकी है। वहीं, ट्रांस शारदा क्षेत्र में गांव बाजारघाट और बैल्हा में शनिवार को 500 बाढ़ पीड़ितों को एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला की देखरेख में राहत सामग्री बांटी गई। एसडीएम ने क्षेत्र का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बमनपुर भागीरथ पहुंचे एसडीएम ने बाढ़ से जान गंवाने वाले दो लोगों के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं, तहसील सभागार में शनिवार को 40 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट बांटी गई। तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने अफसरों के साथ गांव चंदिया हजारा के समीप नदी किनारे पहुंचकर बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए तटबंध का निरीक्षण

-----


300 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचे राहत किट भरे वाहन

शारदा की बाढ़ से लखीमपुर के पलिया में सड़कें कटने पर शुक्रवार शाम को क्षेत्र में रवाना किए गए राहत सामग्री किट भरे वाहनों को लखीमपुर, निघासन होते हुए 300 किलोमीटर की दूरी तय कर क्षेत्र में पहुंचे। कई क्षेत्रों में आम लोग भी आवागमन की दिक्कतों से जूझते रहे।

वर्जन:

बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए टीमें लगाई गई हैं। जैसे-जैसे राहत किट मिल रहीं हैं, वैसे-वैसे वितरण किया जा रहा है। - राजेश कुमार शुक्ला, एसडीएम, पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed