फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   onion prices increasing after tomato in pilibhit

सब्जियों पर महंगाई: टमाटर में आई मामूली नरमी तो प्याज के बढ़ गए भाव, दो दिन में 20 रुपये हुआ महंगा

Sun, 13 Aug 2023 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Aug 2023 06:37 PM IST
सार

टमाटर की कीमत में मामूली गिरावट होने के साथ ही अन्य सब्जियों के दामों में भी पांच से 10 रुपये की कमी हुई है, लेकिन अब प्याज के भाव बढ़ने लगे हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि प्याज की आवक कम हो गई है। 

विज्ञापन
onion prices increasing after tomato in pilibhit
प्याज के बढ़े भाव - फोटो : iStock

विस्तार

पीलीभीत में महंगाई के कारण कई सब्जियों का स्वाद लोगों के लिए कसीला हो गया था। अब जब कई स्थानों से आपूर्ति शुरू हुई तो दामों में मामूली गिरावट भी दर्ज होने लगी है। इससे एक बार फिर से लोगों की रसोई की इंदौर की फूल गोभी, बनारस की शिमला और हल्द्वानी का टमाटर दिखाई देने लगा है, लेकिन अब प्याज के भाव बढ़ने शुरू हो गए हैं। दो दिनों में ही प्याज के दाम 10 रुपये बढ़कर 40 रुपये किलो हो गए हैं।

विज्ञापन


बारिश के दौरान एकाएक सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे थे। इससे लोगों की रसोई से अधिकांश सब्जी गायब होने लगी थी। कई दिनों तक टमाटर डेढ़ सौ से दो सौ रुपये तक बिका था। कारण था कि काफी दूर से इसकी आपूर्ति हो रही थी। अब हल्द्वानी से टमाटर की आपूर्ति शुरू होने से इसके भाव कम होने लगे है। बीते करीब तीन दिनों में टमाटर का भाव गिरकर 100 रुपये प्रति किलो हो गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंBareilly: तिलियापुर गांव में कड़ी सुरक्षा के बीच निकलेगी कांवड़ यात्रा, 15 खुराफातियों को नोटिस, फोर्स तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


टमाटर का भाव गिरने के साथ ही अन्य सब्जियों के दामों में भी पांच से 10 रुपये की कमी हुई है। इस समय बाजार में इंदौर से फूलगोभी काफी आ रही है। फूलगोभी फुटर में 80 रूपये से 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है। बाजार में बनारस की शिमला मिर्च भाव 60 रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा अन्य सब्जी परमल, लौकी, करेला, काली तुरई आदि के भावों में भी बीते चार से पाच दिनों में पांच से 10 रुपये प्रति किलो कम हुए हैं।

रुलाने लगा प्याज

अभी तक बाजार में प्याज 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। एकाएक प्याज ने भाव खाना शुरू कर दिया। इस समय प्याज बाजार में 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। दुकानदारों का कहना है कि अचानक से प्याज की आपूर्ति कम हो गई है। जिसके पास था वह स्टोर कर लिया गया है। ऐसे में रोजाना भाव बढ़ और घट रहे हैं।

ये हैं सब्जियों के भाव

टमाटर-100
गोभी-80
लौकी -20
खीरा-20
तुरई- 20
भिंडी-20 से 30
परमल- 25 से 20
करेला -30 से 40
बैंगन- 30 से 40
पालक- 100
शिमला मिर्च -60 से 80
धनिया 80 से 100 रुपये 
हरी मिर्च 100 रुपये 
आलू पुराना- 20 रुपये, नया 30 रुपये, लाल आलू 25 रुपये, 
प्याज 30 से 40 रुपये 
(कीमत प्रति किलो के हिसाब से)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed