फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officials stopped vehicles loaded with wheat at the border, investigated

Pilibhit News: सीमा पर अधिकारियों ने गेहूं भरे वाहनों को रोका, की पड़ताल

Mon, 15 Apr 2024 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Officials stopped vehicles loaded with wheat at the border, investigated
बार्डर पर गेंहू लदे वाहन को चेक करती टीम । स्रोत - डिप्टी आरएमओ
- शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति के लिए शुरू किया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए अधिकारियों ने यहां के गेहूं को बाहर जाने से रोकने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। संयुक्त आयुक्त सहकारिता ने सीमा क्षेत्र में खुद मौजूद रहकर चेकिंग की। इस दौरान किसानों को अपना गेहूं यूपी के ही क्रय केंद्रों पर बिक्री करने के लिए कहा।
जिले में गेहूं खरीद के लिए 145 क्रय केंद्रों को खोला गया है। यहां पर खरीद तो शुरू हो गई है लेकिन बढोतरी नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि मंडी में खुली बोली में गेहूं अधिक दाम पर बिक रहा है। यही नहीं पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी दाम अधिक होने के कारण किसान वहां गेहूं लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड गेहूं ले जाने से रोकने के लिए मंडलायुक्त के निर्देश पर संयुुक्त आयुक्त सहकारिता राजेश सिंह ने डिप्टी आरएमओ वीके शुक्ला और पुलिस के साथ बाॅर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले किसानों को रोककर क्रय केंद्र पर गेहूं की बिक्री करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं स्थानीय अधिकारियों को भी वाहन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा पूरनपुर क्षेत्र में भी अलग- अलग स्थानों पर जाकर जांच पड़ताल की। डिप्टी आरएमओ वीके शुक्ला ने बताया बैरियर लगाकर गेहूं को बाहर जाने से रोका जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। संयुक्त आयुक्त सहकारिता ने बाॅर्डर क्षेत्र में इसको लेकर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed