{"_id":"6aaee6e1f507083eac0cfa99","slug":"no-relief-for-complainants-only-15-out-of-140-complaints-resolved-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-169178-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फरियादियों को राहत नहीं, 140 में से ही 15 शिकायतें ही निपटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फरियादियों को राहत नहीं, 140 में से ही 15 शिकायतें ही निपटीं
विज्ञापन
शोभा सक्सेना
बीसलपुर तहसील समाधान दिवस में डीएम, एसपी ने सुनीं समस्याएं
बीसलपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दावों के बीच शनिवार को तस्वीर अलग नजर आई। बीसलपुर तहसील में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह व एसपी सुकीर्ति माधव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 140 शिकायतें आईं, लेकिन इनमें महज 15 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतें संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस का संचालन एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने किया। इसमें जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकांश विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -
तीन साल से आवास के लिए लगा रहीं चक्कर
मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी शोभा सक्सेना ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह कांशीराम आवास पाने के लिए पिछले तीन वर्षों से संबंधित अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं। कई बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक उन्हें आवास उपलब्ध नहीं कराया गया। आवास नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह कई अन्य फरियादी भी अपनी मांगों को लेकर पहुंची।
-- -- -- -- --
एक साल से प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे
गांव पैनिया हिम्मत निवासी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि निवास और आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वह पिछले एक वर्ष से राजस्व विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद दोनों प्रमाण पत्र नहीं बन सके हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
अमरिया में 26 शिकायतें, एक का भी निस्तारण नहीं
अमरिया तहसील में एसडीएम हेमंत चौधरी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मौके पर समाधान नहीं होने से फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा।